फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric two-wheelers have increased in price 10 times in four years girls are liking them very much

Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चार साल में हो गए 10 गुना, युवतियों को खूब आ रहे पसंद

Mon, 06 Nov 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:44 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बात करें तो वर्ष 2019 में मात्र 328 का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अब ये संख्या 3773  पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
Electric two-wheelers have increased in price 10 times in four years girls are liking them very much
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : social media

विस्तार

आगरा में इलेक्ट्रिक वाहन की चाहत लोगों के बीच तेजी से बढ़ रही है। महिला और युवतियों को भी नए स्टाइल के ई-वाहन पसंद आ रहे हैं। चार साल में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या 10 गुना तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदूषण का ग्राफ कम करने के उद्देश्य शासन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर जोर दे रहा है। वाहन की कीमत पर सब्सिडी तक दी जाती है। उसी का नतीजा है कि अब लोगों की रुचि ई-वाहनों की तरफ बढ़ी है। संभागीय परिवहन विभाग के रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो वर्ष 2019 में मात्र 328 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन था। वर्ष 2023 में यह 3773 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दिवाली के लिए खास व्यवस्था: आगरा के इस प्रमुख बाजार में नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश, रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



हर साल 600 से 900 वाहन बिक रहे
पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों ने अपनी जगह बना ली है। उसी का नतीजा है कि अब हर साल 600 से 900 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो रही है। आरटीओ अधिकारियों के हिसाब से ई-वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ने की संभावना है। अब कई अच्छी वाहन कंपनियां भी ई-वाहन का निर्माण कर रही हैं।

ये भी पढ़ें -   आगरा: हाईवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, वाहनों को मारी टक्कर; मची अफरा-तफरी


चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ानी होगी संख्या
ई-वाहनों की बिक्री में और तेजी आ सकती है अगर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ जाए। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा बताते हैं कि शासन और प्रशासन के स्तर से ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। पेट्रोल पंप की तरह यह स्टेशन खोले जाएंगे। अभी लोगों के सामने वाहन चार्जिंग की समस्या रहती है।

ये भी पढ़ें -    Agra: भगत हलवाई के मालिक से मांगी रंगदारी, बोला- पैसे दो वरना अंजाम होगा बुरा; आरोपी के दो भाई हिस्ट्रीशीटर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed