फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over black marketing of DAP fertilizer at Kukathala Cooperative Society.

Agra News: कुकथला सहकारी समिति से डीएपी खाद की कालाबाजारी पर हंगामा

Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uproar over black marketing of DAP fertilizer at Kukathala Cooperative Society.
अछनेरा
अछनेरा। ब्लॉक क्षेत्र में एक तरफ किसान डीएपी खाद की एक-एक बोरी के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ सिस्टम की मिलीभगत से चल रहे काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। कुकथला स्थित साधन सहकारी समिति पर शनिवार देर रात ग्रामीणों ने अवैध रूप से डीएपी खाद लादकर ले जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खाद की कालाबाजारी के विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। सोसाइटी के सामने धरना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। डीएपी खाद के करीब 22 कट्टे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले जाए जा रहे थे। वहीं रात 12:30 बजे करीब 70 कट्टे डीएपी खाद दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले जाए जा रहे थे। इसकी भनक लगने पर माैके पर पहुंचे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कुकथला पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। किसान नेता मोहन सिंह चाहर, चौधरी दिलीप सिंह, बंटी सिकरवार आदि किसान कुकथला साधन सहकारी समिति के सामने धरने पर बैठ गए। खाद की कालाबाजारी के विरोध में नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एडीसीओ किरावली अरविंद सिंह और सहकारी बैंक अछनेरा के अकाउंटेंट अंशुल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी, राजकुमार चौधरी, चौ. मुख्तार सिंह, श्यामवीर चौधरी, रमेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राइवेट चपरासी के पास रहती है सहकारी समिति की चाबी
किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने कहा इस समय आलू, सरसों सहित अन्य फसलों की बुआई का सीजन चल रहा है। किसान सुबह से शाम तक कतारों में खड़े होकर बमुश्किल एक बोरी खाद पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी किया जाना गंभीर मामला है। वहीं कुकथला सहकारी समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में समिति की चाबियां एक प्राइवेट चपरासी राजू के पास रहती हैं। किसानों ने उच्चाधिकारियों से सचिव, प्राइवेट चपरासी और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से डीएपी खाद की कालाबाजारी की जानकारी मिली है। रात के अंधेरे मे डीएपी बांटना गलत है। शिकायत के आधार पर सचिव के खिलाफ कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।- सतीश कुमार, एआर काॅपरेटिव सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed