फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar in the general meeting of advocates, voting will be held on 13th

Agra News: अधिवक्ताओं की आम सभा में हंगामा, 13 को होगा मतदान

Sat, 11 Jan 2025 09:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the general meeting of advocates, voting will be held on 13th
आगरा। अधिवक्ताओं ने एक कैंपस-एक बार की आवाज उठाई थी। इस पर शुक्रवार को आगरा बार एसोसिएशन ने सभागार में संस्था के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। मगर, संस्था के कुछ सदस्यों ने बैठक में हंगामा कर दिया। एक-दूसरे पर आरोप लगाए। बार के अध्यक्ष ने 13 जनवरी को मतदान से फैसला लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एक कैंपस-एक बार के लिए आयोजित बैठक में सुबह 11 बजे आगरा बार पदाधिकारी व सदस्य एकजुट हुए। पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. हरीदत्त शर्मा, मान सिंह परमार, निर्भय सिंह गुप्ता, महताब सिंह, राजकुमार दीक्षित, डॉ. अजीत कुमार व अन्य अधिवक्ताओं ने एक कैंपस-एक बार की मांग का समर्थन किया। कहा कि इससे अधिवक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस बीच संस्था के कुछ सदस्यों और पदाधिकारियों के बीच मतभेद सामने आ गए। उन्होंने एक कैंपस-एक बार की मांग का विरोध कर दिया। इस पर संस्था के अधिवक्ताओं के दो गुट बन गए। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस पर हंगामा हो गया। शोर सुनकर अन्य अधिवक्ता भी सभागार के अंदर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब हालात बिगड़ने लगे तो आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार ने बैठक को समाप्त करते हुए कहा कि एक कैंपस-एक बार का प्रस्ताव पारित करने के लिए 13 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। संस्था के कुछ सदस्य प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed