{"_id":"68d2927d231ba9d32d0f5fff","slug":"uproar-in-police-station-over-assault-on-bjp-official-in-agra-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष व मंत्री को थाने में बैठाने पर बवाल...तीन घंटे तक चला हंगामा, एसओ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष व मंत्री को थाने में बैठाने पर बवाल...तीन घंटे तक चला हंगामा, एसओ को हटाया
Tue, 23 Sep 2025 06:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:07 PM IST
सार
भाजपा पदाधिकारी से अभद्रता की जानकारी होते ही कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ थाने पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते भाजपाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के जगनेर में मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला के बाहर फल विक्रेता और भाजपा के मंडल मंत्री के बीच विवाद के बाद थाना जगनेर में बवाल हुआ। मंडल मंत्री और अध्यक्ष को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। इसकी जानकारी पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 3 घंटे तक कार्यकर्ता थाने पर ही बैठे रहे। बाद में डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने पहुंचकर एसओ को हटा दिया। उनके स्थान पर एसओ रकाबगंज सुभाष चंद को भेजा गया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच के आदेश किए गए हैं।
कस्बा के मुख्य बाजार में स्थित अग्रवाल धर्मशाला से 24 सितंबर को अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जानी है। समिति के सदस्य और भाजपा मंडल मंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही है। धर्मशाला के सामने फलों की ठेल लगती हैं। यात्रा को निकालने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। आयोजन को देखते हुए ही वो मंगलवार सुबह 10 बजे ठेलों को हटवा रहे थे। ठेल विक्रेता दामोदर के पास पहुंचे थे।

आरोप लगाया कि ठेल हटाने की कहने पर संचालक ने विवाद शुरू कर दिया। दामोदर के बेटे आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वो थाना जगनेर में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे थे। बाद में दामोदर पक्ष के लोग भी आ गए। तब एसओ साैरभ सिंह माैजूद नहीं थे। उधर, जानकारी पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लवलेश कुमार भी पहुंच गए। कुछ देर बाद एसओ आए।
आरोप है कि भाजपा नेताओं ने ठेल विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की। उधर, दूसरा पक्ष भी मुकदमा दर्ज करने की कहने लगा। विवाद को देखते हुए पुलिस ने मंडल मंत्री और ठेल विक्रेता के बेटे मानव और भाई पिंकी को थाने में बैठा लिया। पुलिस कार्रवाई का मंडल अध्यक्ष ने विरोध किया। इस पर पुलिस कर्मी और भाजपा नेताओं में विवाद होने लगा। यह देखकर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष को भी कार्यालय में बैठा लिया।

इसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। 3 घंटे बाद जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदाैरिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व विधायक महशे गोयल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। उन्होंने एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा पहुंच गए। उन्होंने भाजपा नेताओं से बात की। 1 घंटे तक बातचीत चलती रही। डीसीपी ने पहले जांच का आश्वासन दिया। मगर भाजपाई निलंबन की मांग पर अड़ गए।
थाने पर जमकर बवाल करने लगे। डीसीपी ने बताया कि थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को लाइन हाजिर करने की बात कही। इसके साथ विभागीय जांच के आदेश दिए। वहीं मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, ठेल विक्रेता का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।