{"_id":"69f3c1dbfc46a3e33d058972","slug":"uproar-in-kirawali-over-bike-removal-agra-news-c-25-1-agr1008-1048645-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक हटाने पर किरावली में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक हटाने पर किरावली में बवाल
Fri, 01 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी के ठीक सामने बृहस्पतिवार को वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। सब्जी मंडी के गेट पर बाइक हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया, जिसके बाद एक विशेष समुदाय के करीब एक दर्जन लोगों ने दो भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। हमले में एक युवक का सिर फट गया है, जिसके दर्जनों टांके आए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 नगला बाककला निवासी रवि पुत्र सुनील सब्जी मंडी में गन्ने के रस की चरखी लगाता है। बृहस्पतिवार दोपहर जब वह अपनी चरखी लगाने पहुंचा, तो वहां एक विशेष समुदाय के युवक की बाइक खड़ी थी। रवि के छोटे भाई किशोर ने जब बाइक हटाने को कहा, तो आरोपी पक्ष आगबबूला हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोर को काफिर कहकर अपमानित किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद करीब एक दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के स्टैंड से दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। हमले में रवि के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसमें अस्पताल में एक दर्जन टांके लगाने पड़े। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली में भर्ती कराया और मेडिकल परीक्षण करवाया। थाना प्रभारी किरावली ने बताया घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।