फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar during encroachment removal at Agra Cantt Station

Agra News: कैंट स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, बुलडोजर पर चढ़ गए पार्षद; नगर निगम की टीम से नोकझोंक

Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
सार

आगरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को दुकानदारों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करते हुए पार्षद बुलडोजर पर चढ़ गए। टीम से तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Uproar during encroachment removal at Agra Cantt Station
बुलडोजर पर चढ़े पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ और पटरी पर दुकानें, खोखे, ढाबों पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। बुधवार दोपहर में नगर निगम टास्कफोर्स ने जब ढाबों, दुकानें और फास्ट फूड काउंटरों को हटाना शुरू किया तो सोहल्ला के भाजपा पार्षद राकेश कन्नौजिया बुलडोजर के सामने खड़े हो गए और कार्रवाई का विरोध किया। पार्षद ने बुलडोजर पर चढ़कर कार्रवाई को रोका और कहा कि पहले वेंडिंग जोन बनाकर गरीब दुकानदारों को जगह दी जाए फिर भी अतिक्रमण न रुके तो अभियान चलाया जाए। गरीबों ने स्वनिधि योजना में नगर निगम से ऋण लेकर दुकानें लगाई हैं, जिन्हें निगम का टास्कफोर्स ही तोड़ने आ गया। इस पर दो घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


श्रीराम चौक से आगरा कैंट स्टेशन तक चलाए अभियान में टास्कफोर्स ने पुलिस की मौजूदगी के बीच ढाबों, फास्ट फूड काउंटरों और खोखों को तोड़ा और जुर्माना भी वसूला। दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया और भाजपा के क्षेत्रीय पार्षद राकेश कन्नौजिया को बुला लिया। उनकी टास्कफोर्स अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


विरोध के बीच पार्षद बुलडोजर पर चढ़ गए और कार्रवाई रोक दी। पार्षद ने कहा कि गरीबों की आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। पहले नगर निगम वेंडिंग जोन बनाए और उन्हें आवंटित करे फिर अतिक्रमण हो तो कार्रवाई करें। कोई नहीं रोकेगा। एक साल से दुकानें क्यों नहीं बनाकर दी गईं। पार्षद के विरोध के बाद निगम का टास्कफोर्स चेतावनी देकर चला गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि वेंडिंग जोन से संबंधित व्यवस्थाएं की जा रही हैं, लेकिन फुटपाथ पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed