{"_id":"6735cf1492ca76262f07ebad","slug":"uproar-after-death-of-a-child-in-hospital-dead-body-kept-on-road-and-blocked-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; डॉक्टर पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; डॉक्टर पर गंभीर आरोप
Thu, 14 Nov 2024 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:51 PM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में इलाज के दौरान मासूम की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के कस्बा फतेहाबाद के जेपीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर आगरा-फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
अजय निवासी कबीर नगर बाईपास रोड फतेहाबाद ने बताया कि चार दिन पूर्व चार वर्षीय बेटे नितिन को बुखार आया था, तभी इलाज के लिए कस्बा फतेहाबाद के जेपीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तबीयत में सुधार न होने के चलते डॉक्टर से कहा कि छुट्टी कर दो, वो किसी दूसरी जगह इलाज कराएंगे। इसके बाद भी डॉक्टर के द्वारा बच्चे की छुट्टी नहीं की गई।
बृहस्पतिवार दोपहर को नितिन की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। खून की उल्टी तक हो गई। तब डॉक्टर ने कहा कि इलाज के लिए आगरा अस्पताल ले जाओ। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर का जाम खुलवाया गया। परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।