UPPSC Result 2018: बिना कोचिंग के पहले प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर बनीं प्रिया शर्मा
- यूपी बोर्ड से की है पढ़ाई, 2011 में इंटरमीडिएट में मंडल टॉपर रहीं हैं प्रिया शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की तहसील फतेहाबाद के पलिया गांव की रहने वाली प्रिया शर्मा ने बिना कोचिंग के ही पहले प्रयास में ही यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनका चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। प्रिया शर्मा यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में छठवें स्थान पर और इंटरमीडिएट में मंडल में टॉपर रही हैं।
प्रिया शर्मा ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2009 में 79.8 फीसदी अंकों के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2011 में 88.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। स्नातक पीसीएम से वर्ष 2014 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से किया।
वर्ष 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन से एमए किया। इन्होंने दो बार यूपीएससी की मेंस परीक्षा दी। यूपी पीसीएस वर्ष 2018 में पहली बार दिया। इन्होंने बिना कोचिंग किए सफलता प्राप्त की।
प्रिया शर्मा के पिता हैं किसान
प्रिया शर्मा के पिता रामप्रताप शर्मा किसान और मां शांतिदेवी गृहिणी हैं। छह भाई-बहनों में प्रिया सबसे छोटी हैं। उनका कहना है कि वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई करती थीं। कई बार मन में निराशा का भाव आया पर उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ी। तैयारी करने वालों के लिए उनका संदेश है कि बीच रास्ते से मुड़ने के बारे में न सोचें। दृढ़ संकल्प के साथ मेहनत करें।
इंस्पेक्टर पिता का बेटा बना पीसीएस
बाह के भदरौली निवासी इंस्पेक्टर महाराज सिंह के बेटे सतेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को पीसीएस में सफलता मिली है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बने सतेंद्र की 12वीं रैंक है। सतेंद्र का इससे पहले पीओ साइंटिस्ट, असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ था।
रिलांयस मुख्यालय मुंबई में जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत सतेंद्र ने बताया कि इंस्पेक्टर पिता महाराज सिंह, सेना में अधिकारी चाचा वीपी सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर की छत्रछाया में अनुशासन और मेहनत की प्रेरणा मिली, जो सफलता का आधार बनी है।