फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Upper caste army demanded cancellation of Ramjilal Suman's membership

Agra News: सवर्ण आर्मी ने की रामजीलाल सुमन की सदस्यता निरस्त करने की मांग

Sat, 29 Mar 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Upper caste army demanded cancellation of Ramjilal Suman's membership
मैनपुरी। सपा सांसद रामजीलाल सुमन को राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर सवर्ण आर्मी के साथ विद्यार्थी परिषद के लोगों ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को सवर्ण आर्मी के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर सांसद का विरोध किया। सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामअनुग्रह सिंह चौहान के साथ पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता निरस्त किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि महान प्रतापी राणा सांगा के लिए रामजीलाल ने जो शब्द प्रयोग किया है उसे सवर्ण समाज स्वीकार नहीं करेगा ऐसे सदस्य की संसद सदस्यता निरस्त की जाए। इस दौरान जयवीर सिंह चौहान, विश्राम सिंह चौहान, प्रशांत सिंह चौहान, दीप सिंह तोमर, रमेश सिंह, राजेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। प्रदेश सह संयोजक खेलो भारत आकाश शाक्य ने कहा कि बीते दिनों देश की सबसे बड़ी पंचायत राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के सम्राट राणा सांगा पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए निंदनीय बयान दिया गया था, जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द रामजी लाल सुमन पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रदेश एसएफडी संयोजक आकाश चौहान, राहुल गंगवार, निर्भय यादव, अभिषेक चौहान, आशुतोष गुप्ता, रिमझिम सक्सेना, कनिष्क राठौर, अभय सक्सेना, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed