Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Updating ourselves through AI is the need of the hour

Agra News: एआई के जरिये खुद को अपडेट करना समय की जरूरत

Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Updating ourselves through AI is the need of the hour
कार्यक्रम में बोलते वक्ता
आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यशाला शुरू हुई। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से हो रही इस कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं को एआई के उपयोग, मशीन लर्निंग और स्मार्ट लर्निंग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पंचकुइयां स्थित डायट परिसर में कार्यशाला का शुभारंभ डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार, आईपीएस अभय डागा और उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने किया। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि वर्तमान में खुद को अपडेट रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना जरूरी है। उन्होंने अध्ययन और आकलन में इसके प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को एआई के बेहतर उपयोग के लिए तैयार करना है। प्रथम सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा कावरा ने एआई के इतिहास, महत्व और प्रमुख टूल्स की जानकारी दी। दूसरे सत्र में डॉ. प्रतिभा रश्मि ने मशीन लर्निंग, स्मार्ट लर्निंग और रिसर्च में पर्पलेक्सिटी के उपयोग पर चर्चा की। संचालन डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया और आभार यशवीर सिंह ने जताया। इस दौरान डॉ. राजेश लवानिया, डॉ. गणेश चंद्र, अनिल कुमार, कल्पना सिन्हा, मुकेश सिन्हा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed