{"_id":"60dddcdf8ebc3ebb4c4fe440","slug":"up-zila-panchayat-election-voting-rules-for-zila-panchayat-members-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: हिंदी में लिखी मतपत्र पर वरीयता तो निरस्त हो जाएगा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: हिंदी में लिखी मतपत्र पर वरीयता तो निरस्त हो जाएगा वोट
Fri, 02 Jul 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार यहां सपा और भाजपा में सीधी टक्कर है। दोनों के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में एक-एक वोट बहुत कीमती है।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैनपुरी जिले में तीन जुलाई को मतदान होगा। मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्यों को सतर्कता बरतनी होगी। हिंदी में मतपत्र पर वरीयता लिखने से भी वोट निरस्त हो जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं। मतपत्र पर भी जिला पंचायत सदस्यों के लिए निर्देश प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन
हिंदी वर्णमाला के क्रम के अनुसार मतपत्र में भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार का नाम दूसरे स्थान पर है। दोनों प्रत्याशियों के नाम के आगे बॉक्स बने हुए हैं। इनके सामने जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के दौरान वरीयता लिखनी होगी।
विज्ञापन
इसमें पहले जिला पंचायत सदस्य एक और दो अंक लिखकर अपनी वरीयता मत दर्ज कराएंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें एक और दो अंग्रेजी के अंकों में लिखना होगा। हिंदी के अंकों में लिखने पर उनका मत निरस्त माना जाएगा। इसके अलावा दोनों में एक ही संख्या भरने पर भी मत निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन
लॉटरी से निर्णय की दशा में विपरीत है नियम
अगर दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को समान संख्या में वोट मिलते हैं तो हार-जीत का निर्णय लॉटरी से किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी का नियम विपरीत है। लॉटरी की दशा में लॉटरी में जिस प्रत्याशी का नाम निकलेगा उसे हारा हुए घोषित किया जाएगा। दूसरे प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
चेकिंग के बाद मिलेगा प्रवेश
जिला पंचायत सदस्यों की पहचान के लिए एक सूची मतदान कक्ष में रहेगी। गेट पर मौजूद पुलिस बल के पास भी इसकी सूची उपलब्ध रहेगी। केवल जिला पंचायत सदस्यों को ही कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम कराने के आदेश दिए हैं।
गुरुवार को मतदान से पहले जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही सभी गेटों पर बैरीकेडिंग कराने और पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह मौजूद रहे।