{"_id":"69e39e2dbe1f3ee6ae0f32a2","slug":"up-weather-tourists-fall-ill-at-taj-mahal-due-to-intense-sunlight-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग: पारा 42 डिग्री के पार, ताजमहल पर बिगड़ी पर्यटकों की तबीयत; जानें आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग: पारा 42 डिग्री के पार, ताजमहल पर बिगड़ी पर्यटकों की तबीयत; जानें आगे कैसा रहेगा माैसम
Sat, 18 Apr 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, Agra
संवाद न्यूज एजेंसी, Agra
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:37 PM IST
सार
आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के चलते लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ताजमहल पर दो पर्यटक गर्मी के चलते बेहोश हो गए।
विज्ञापन
ताजमहल पर गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में चिलचिलाती धूप और लू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय घर से निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दो पर्यटकों की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। दोनों पर्यटकों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ओआरएस का घोल और जरूरी दवाएं दीं।
विज्ञापन
ताज देखने पहुंचे महाराष्ट्र के नॉर्थ सोलापुर निवासी हरिकृष्णा श्रीप्रकाश गणपा को तेज धूप के कारण उल्टी और चक्कर आने पर अचेत होने लगे। वहीं, महाराष्ट्र के ही अमरावती के बैरम नगर से आए सुनील गोविंदराव सुरजुसे का गर्मी की वजह से बीपी लो हो गया। दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। लू के थपेड़ों से बचने के लिए राहगीर चेहरे को ढंककर निकले और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेकर प्यास बुझाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-सिलिंडर के लिए बवाल: सगी बहनों को गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, भाई से भी मारपीट; VIDEO
तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। लू के थपेड़ों से बचने के लिए राहगीर चेहरे को ढंककर निकले और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेकर प्यास बुझाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें-सिलिंडर के लिए बवाल: सगी बहनों को गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, भाई से भी मारपीट; VIDEO