फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters Assaulted Over Gas Cylinder in Agra Video Goes Viral

सिलिंडर के लिए बवाल: सगी बहनों को गैस एजेंसी कर्मचारियों ने दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा, भाई से भी मारपीट; VIDEO

Sat, 18 Apr 2026 05:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 05:11 PM IST
सार

आगरा में एलपीजी सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी पर बवाल हो गया। सिलिंडर के लिए पहुंची दो बहनों से गैस एजेंसी के हाॅकरों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Sisters Assaulted Over Gas Cylinder in Agra Video Goes Viral
गैस एजेंसी कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नुनिहाई स्थित सरला गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों के साथ एजेंसी मैनेजर के इशारे पर हॉकरों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। बहनें चीखती रहीं। सूचना पर पहुंचे भाई की भी पिटाई कर दी गई। वीडियो बनाने पर मोबाइल भी तोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गुलाब नगर, नारायच निवासी शेर सिंह की पत्नी सुनीता गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पर गईं थीं। सुनीता का आरोप है कि वह पहले कमला नगर में रहती थीं और एक साल पहले ही गुलाब नगर में शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने 18 मार्च को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, जिसका मैसेज एक अप्रैल को मोबाइल पर प्राप्त हुआ था। जब उन्होंने हॉकर से संपर्क किया तो उसने एजेंसी से सिलिंडर लेने को कहा, जबकि एजेंसी कर्मचारियों का कहना था कि सिलिंडर हॉकर को दे दिया गया है। इस तरह उन्हें लगातार गुमराह किया जाता रहा और वह चक्कर काटती रहीं।
विज्ञापन


 

दो दिन पहले उनकी छोटी बहन अनीता का भी सिलिंडर खत्म हो गया था। दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई है। तब उन्होंने भाई जय सिंह के घर से गैस लेकर बच्चों को खाना खिलाया। शनिवार को जब वह फिर से सरला गैस एजेंसी पहुंचीं, तो वहां भी यही कहा गया कि सिलिंडर हॉकर को दे दिया गया है। जब उन्होंने हॉकर अजय से बात की तो उसने मना कर दिया और अभद्रता करने लगा।

 

विरोध करने पर अजय, जयवीर, मनोज, अरविंद और उसके साथियों ने सुनीता को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। उन्होंने तुरंत अपने भाई जय सिंह को सूचना दी। भाई जब बहनों को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी दौरान बहन अनीता वीडियो बना रही थी, जिसका मोबाइल भी आरोपियों ने तोड़ दिया। हालांकि, वहां मौजूद एक अन्य उपभोक्ता ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए महिलाओं से मारपीट करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed