फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of tourists visiting aj Mahal has declined due to protests in Delhi

दिल्ली में प्रदर्शन, ताज पर सन्नाटा: ट्रेनें निरस्त होने से पर्यटकों की संख्या में कमी, घट गए 13 हजार सैलानी

Sun, 11 Oct 2026 09:58 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 09:58 AM IST
सार

ताज के मुख्य गुंबद, प्रवेश द्वार, रॉयल गेट पर चहल-पहल कम दिखी। यही हाल आगरा किले का भी रहा। किला देखने के लिए 6,383 भारतीय और 908 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे।

विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में सीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के प्रदर्शन के कारण ट्रेनें निरस्त होने, सीमाएं सील करने और भारी पुलिस फोर्स तैनात किए जाने से पर्यटकों के कदम ठिठक गए। ताजमहल पर शनिवार को सैलानियों की संख्या बीते शनिवार के मुकाबले 13,400 कम रही। सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। 10 बजे के बाद सैलानी नजर आए लेकिन बीते वीकएंड के मुकाबले परिसर खाली नजर आया।
विज्ञापन


दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें निरस्त होने के कारण शनिवार को महज 25,197 सैलानी ही आए। बीते शनिवार को यह संख्या 38,592 थी। ताजमहल आने वाले सैलानी सुबह ट्रेन से 8 से 10 बजे के बीच आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह स्टेशनों पर पहुंचते हैं। दिल्ली एनसीआर के सैलानियों में खासी गिरावट नजर आई। ताजमहल पर सुबह टिकटों की बिक्री बेहद कम रही।
विज्ञापन


जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस की चेकिंग और दिल्ली बॉर्डर सील किए जाने के कारण महज 22,312 भारतीय सैलानी ही आए। बीते शनिवार को इनकी संख्या 36,392 रही थी। ताज के मुख्य गुंबद, प्रवेश द्वार, रॉयल गेट पर चहल-पहल कम दिखी। यही हाल आगरा किले का भी रहा। किला देखने के लिए 6,383 भारतीय और 908 विदेशी पर्यटक ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

एक दिन पहले आने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी
दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शन को देखते हुए अधिकांश विदेशी पर्यटक एक दिन पहले ही आ गए थे। ताजमहल पर इसका असर नजर भी आया। बीते शनिवार को ताजमहल पर 2200 विदेशी पर्यटक आए थे, जिनमें सार्क देशों के 252 और बिम्सटेक के छह शामिल थे। वहीं इस शनिवार को इनकी संख्या 2,885 रही। इसमें 269 सार्क और 11 बिम्सटेक देशों के रहे। टूर ऑपरेटरों की सलाह पर विदेशी पर्यटकों ने एक दिन पहले ही दिल्ली छोड़कर आगरा आने का फैसला लिया।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के कारण पर्यटन सीजन पर बुरा असर पड़ेगा। लोग सुकून की चाहत में आते हैं लेकिन सोशल मीडिया, खबरों में प्रदर्शन, अशांति की तस्वीरें देखते हैं तो ट्रिप निरस्त कर देते हैं। अगले तीन महीने पर्यटन के लिए खराब रह सकते हैं। -सुनील सी गुप्ता, चेयरमैन, आईटो, नॉर्दन रीजन

जेन जी के प्रदर्शन पूरी दुनिया में जिस तरह हुए हैं वैसे भारत में होने की खबरों से नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस पूरे साल ताज पर ही सैलानियों की संख्या कम हुई है। ट्रेन निरस्त करने, बसें बंद करने से लोगों में चिंता है, इसलिए पूरे अक्तूबर-नवंबर इसका बुरा असर नजर आएगा। -राजीव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
 

तारीख

भारतीय पर्यटक

विदेशी पर्यटक

कुल पर्यटक

3 अक्तूबर

36,392

2,000

38,592

10 अक्तूबर

22,312

2,885

25,197

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed