फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather: Strong winds and rain expected for the next three days

UP Weather: अगले तीन दिन तेज हवा और बारिश के आसार,  तपिश से मिलेगी राहत

Mon, 02 Jun 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 09:25 AM IST
सार

आगरा का मौसम पल-पल पर बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन बारिश होने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
UP Weather: Strong winds and rain expected for the next three days
आगरा का मौसम, काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को इससे राहत मिली है। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश ने कई इलाकों में लोगों को भिगो दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


 

आगरा का तापमान शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया। वहीं रविवार को सुबह से ही बादल छाने लगे। इससे लोगों को तपिश से राहत मिलने लगी। मौसम में नमी बनी रही। दोपहर 12 बजे आसमान साफ हुआ तो फिर गर्मी बढ़ गई। लोग उमस से बेहाल हो उठे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 3 बजे फिर से बादल छा गए और नम हवा ने मौसम में बदलाव के संकेत दिए। 4 बजे के आसपास कई इलाकों में हल्की फुहार तो कुछ जगह तेज बारिश ने लोगों को भिगो दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री की कमी आई और 22.1 दर्ज किया गया। पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक 4 जून तक तेज हवा और बारिश के आसार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed