फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather Red alert of torrential rains flood situation in these districts including Agra Advisory issued

UP Weather: मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, आगरा के साथ इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात; एडवाइजरी जारी

Thu, 12 Sep 2024 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

UP Weather News: बारिश अब आफत बनती जा रही है। आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है।
 

विज्ञापन
UP Weather Red alert of torrential rains flood situation in these districts including Agra Advisory issued
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा सहित फिरोजाबाद और मैनपुरी बुधवार को दिनभर बारिश होती रही। सुबह 6 बजे से बारिश शुरू हुई तो पूरे दिन रूक-रूक कर बादल बरसते रहे। बारिश के चलते शहर के जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। एमजी रोड से सुल्तानगंज की पुलिया और हाईवे तक बारिश का पानी सड़कों पर भरने के चलते दिनभर जाम के हालात रहे। पानी भरने से शहर के पॉश इलाकों से लेकर निचली बस्तियों तक जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन






 

इधर मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में आकस्मिक बाढ़ आने की आशंका भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगरा मंडल में 11 से 13 सितंबर को भीषण बारिश की चेतावनी जारी की थी। बुधवार को दिन की शुरुआत हुई तो आसमान से रिमझिम फुहारें बरस रहीं थीं। आसमान में छाए बादल को देखकर लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बारिश की तीव्रता बढ़ती गई। पूरे दिन रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में शहर में 54.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे गिर गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी घनघोर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
 

मंडल में आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में आकस्मिक बाढ़ के हालात बनने की भी आशंका जाहिर की जा रही है। इसे देखते हुए अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने सचेत रहने की अपील की है। 14 सितंबर तक मंडल में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए दामिनी एप डाउलोड करने की सलाह भी दी गई है।

यह एप संभावित क्षेत्र के 20 किलोमीटर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका का अलर्ट 4 घंटे पहले ही दे देता है। इसके अलावा जान-माल के सुरक्षा के लिहाज से लोगों को गिरासु मकान, होर्डिंग, कच्ची दीवार और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की भी अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed