Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather News Drizzle Increases Cold and rain In Agra

Weather Report:  बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, छाए रहेंगे बादल; 27 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Tue, 24 Dec 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 09:05 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से सर्दी बढ़ जाएगी। वहीं इस दिन भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इस कारण से तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन
UP Weather News Drizzle Increases Cold and rain In Agra
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनभर बादल छाए रहने और शाम को बूंदाबांदी की वजह से सर्दी बढ़ गई। पिछले दिनों 24 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर आ गया। मंगलवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान नहीं गिरेगा। शुक्रवार को एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दिसंबर माह के 22 दिन बीतने के बाद भी कड़ाके की ठंड का आगाज नहीं हुआ है। सोमवार को सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। दिन में धूप तो निकली लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। दिन चढ़ने के साथ ही ठंडी हवा चलने लगीं। अधिकतम तापमान में गिरावट आई और यह 21 डिग्री रह गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 9.6 रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी ने ठंडक को और बढ़ा दिया। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार 27 दिसंबर को फिर बूंदाबांदी के आसार हैं।

 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 21
न्यूनतम तापमान- 9.6
सूर्योदय- 7.00
सूर्यास्त- 5:29
एक्यूआई- 115
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed