{"_id":"6805aa3065fb45e281061c66","slug":"up-weather-forecast-today-imd-report-extreme-heat-wave-hottest-city-2025-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Up Weather Forecast: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...आगरा में 40 डिग्री पहुंचा पार; जानें कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Up Weather Forecast: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...आगरा में 40 डिग्री पहुंचा पार; जानें कब मिलेगी राहत
Mon, 21 Apr 2025 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:31 AM IST
सार
UP Weather Today: यूपी में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आगरा की बात करें तो पारा 40 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन भीषण गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
UP Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Heat Wave In UP: आगरा में आसमान से बरसती आग से लोग बेहाल हैं। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिन भीषण गर्मी रहेगी। पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
धूप से जीवन हुआ बेहाल
रविवार को सुबह 9 बजे तक धूप के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। इसका असर आम जनजीवन पर भी दिखा। बाजारों में दोपहर में चहल-पहल कम रही। गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर भी सैलानी सुबह और शाम को ज्यादा पहुंच रहे हैं। दोपहर में इक्का-दुक्का लोग ही स्मारकों पर पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: जिस बेशकीमती जमीन के लिए पुलिस ने बेगुनाह परिवार को भेजा था जेल, उसमें बिल्डर समेत नौ को क्लीनचिट

40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पारा
रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह 24.4 रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 22 अप्रैल तक लू चलेगी। तापमान 43 तक पहुंच सकता है। इसके बाद भी 25 तक मौसम में कमोवेश कोई बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Agra News: बंगारा में जातीय तनाव, फायरिंग से फैली दहशत; गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात

ताजमहल में चार पर्यटक चक्कर खाकर गिरे
तेज धूप और पारा चढ़ने से पर्यटकों की हालत खराब है। रविवार को ताजमहल देखने आए चार पर्यटक गर्मी में चक्कर खाकर गिर पड़े। तत्काल इनको प्राथमिक उपचार दिया गया। तमिलनाडु की महिला पर्यटक का पैर फिसलने से चोटिल हो गई। इनको निजी अस्पताल रैफर किया है।

महिला हुई चोटिल
ताजमहल में तमिलनाडु की शांत्थनी सेंट्रल टैंक के पास पैर फिसलने से गिर गईं। इससे इनके हाथ में चोट लग गई। डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया। फ्रैक्चर की आशंका पर इनको एंबुलेंस से निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए रैफर कर दिया। पश्चिम बंगाल की मांसी राना, बुजुर्ग पर्यटक शकीला और हैदर सिर में दर्द की शिकायत के बाद चक्कर खाकर गिर पड़े। इनको घबराहट और उल्टियां भी होने लगीं। आगरा के कोमल सिंह को भी यही दिक्कत हुई। डिस्पेंसरी में पर्यटकों को ओआरएस और दवाएं दीं। हालत में सुधार होने के बाद यहां से रवाना हुए। गर्मी के कारण रोजाना पर्यटक बीमार पड़ रहे हैं।