{"_id":"695bf111a1dd169a1801e403","slug":"up-weather-agra-experienced-coldest-day-in-state-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: प्रदेश का ये शहर रहा दिन में सबसे ठंडा...लोगों की छूटी कंपकंपी, तीन डिग्री से अधिक लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: प्रदेश का ये शहर रहा दिन में सबसे ठंडा...लोगों की छूटी कंपकंपी, तीन डिग्री से अधिक लुढ़का पारा
Mon, 05 Jan 2026 10:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:43 PM IST
सार
सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को आगरा में प्रदेश का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इसके चलते लोगों की दिन में भी कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन
ठंड से बेहाल रहे पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा सोमवार का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। भीषण ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर 12वीं तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
नए साल की शुरुआत के साथ ही आगरा भीषण ठंड के गिरफ्त में है। सोमवार को न केवल मौसम ने सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। सुबह से ही शहरवासियों को सर्दी के तेवरों का अनुमान होने लगा था।
विज्ञापन
हालांकि सुबह कोहरा तो कम था लेकिन पूरे दिन आसमान पर बादलों को डेरा रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों को ठंड अधिक महसूस हुई। दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शीत लहर और गलन ने लोगों को कंपकंपी छुटा दी। घरों के अंदर भी लोग ब्लोअर और हीटर से हाथ तापते नजर आए। सर्दी के चलते बाजारों में भी तुलनात्मक रूप से कम चहल-पहल नजर आई।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह भी सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कोहरे में कमी आने की संभावना है। धूप निकलने के आसार है, जिससे अधिकतम तापमान में सुधार आने से ठंड से राहत मिल सकती है।
दिन में प्रदेश के सबसे ठंडे शहर
शहर तापमान (अधिकतम)
आगरा 13.3
बरेली 14.6
बुलंदशहर 14.8
शाहजहांपुर 14.8
इटावा 15.6
गाजीपुर 16