फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update: two more cases of COVID 19 in Mathura

श्रीकृष्ण की नगरी में दो और कोरोना मरीज मिले, 50 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या

Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
सार

  • दो और नए कोरोना पॉजिटिव  मिलने से संख्या हुई पचास
  • 18 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय व्यक्ति पाए गए संक्रमित

विज्ञापन
UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update: two more cases of COVID 19 in Mathura
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। धौली प्याऊ निवासी युवक और राधा विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इन दोनों इलाकों में पहली बार कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन

 
धौली प्याऊ निवासी 18 वर्षीय युवक तीन दिन पहले ही मुंबई निवासी अपनी बुआ के घर से मथुरा लौटा था। युवक ने दो दिन पहले ही जिला अस्पताल जाकर अपनी कोरोना वायरस की जांच कराई। इसकी रविवार शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से धौली प्याऊ क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



सौंख रोड की राधा विहार कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन्होंने भी तीन दिन पहले जिला अस्पताल जाकर अपनी कोरोना की जांच कराई थी। रविवार की शाम इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप है। यह व्यक्ति किडनी का मरीज है, जो तीन दिन पहले जिला अस्पताल अपनी डायलिसिस कराने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो संक्रमितों की फरीदाबाद से आई रिपोर्ट

यमुना पार के कस्बा गोकुल में 60 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। वृद्ध ने दो दिन पूर्व फरीदाबाद के निजी अस्पताल में जांच कराई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसौदिया टीम के साथ वृद्ध के घर पहुंचे, वहां उनके परिजनों से जानकारी हासिल की। टीम ने परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। 

फरह कस्बा में 56 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में दहशत है। इसका सैंपल भी फरीदाबाद के एशियन हॉस्पिटल में लिया गया था। रविवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर पहुंच कर उसके परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए हैं। कस्बे में एक सप्ताह के अंदर तीसरा केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed