फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up teachers boycott the prerna app in mainpuri

मुख्यमंत्री की अपील का शिक्षकों पर नहीं हुआ असर, 2186 स्कूलों में से महज 15 ही प्रेरणा एप से जुड़े

Sun, 08 Sep 2019 01:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Sep 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
up teachers boycott the prerna app in mainpuri
प्रेरणा एप
मैनपुरी जिले में जिलाधिकारी की चेतावनी और मुख्यमंत्री की अपील का भी शिक्षकों पर असर नहीं हुआ है। 2186 परिषदीय स्कूल में से महज 15 में ही प्रेरणा एप डाउनलोड किया गया है। बाकी विद्यालयों के शिक्षक अभी भी अपनी जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मंशा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार सितंबर को लखनऊ में प्रेरणा एप लॉन्च किया था लेकिन जिले के शिक्षक एप के विरोध में हैं। 
विज्ञापन


इसी के चलते अभी तक महज 15 स्कूलों में प्रेरणा एप से उपस्थिति का कार्य शुरू हो सका है। 2171 स्कूलों में प्रेरणा एप की व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में शिक्षाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश 

शुक्रवार को जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में प्रेरणा एप का पालन न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बीएसए से कहा कि वे आदेश का पालन कराते हुए रिपोर्ट उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने भी खंड शिक्षाधिकारियों को शासनादेश का पालन कराने के लिए कहा है। 

संकुल प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण 
प्रेरणा एप के संबंध में शनिवार को जिला स्काउट गाइड परिसर में जिलेभर के संकुल प्रभारियों को एप डाउनलोड करने व उस पर डाटा दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में सभी खंड शिक्षाधिकारी व संकुल प्रभारी मौजूद रहे। 

यहां मौजूद खंड शिक्षाधिकारियों ने संकुल प्रभारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों में प्रेरणा एप की व्यवस्था सुचारू कराएं। किन-किन स्कूलों में व्यवस्था शुरू हो गई है उसकी प्रतिदिन रिपोर्ट दें। जहां अभी तक व्यवस्था शुरू नहीं हो रही है वहां की भी रिपोर्ट दी जाए। 

11 से 13 सितंबर तक फिर चलेगा आंदोलन 

प्रेरणा एप के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ ने 11 सितंबर से 13 सितंबर तक बीएसए कार्यालय पर दो बजे से चार बजे तक धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। जिला संयोजक प्रणवीर सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह प्रदर्शन होगा। शिक्षकों की समस्याओं का पहले निस्तारण हो। 

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेरणा एप के पालन के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी प्रधानाध्यापक शासनादेश के तहत प्रेरणा एप का संचालन करना सुनिश्चित करें। 

शासनादेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों ने एप डाउनलोड करने का कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सभी स्कूलों में एप को प्रभावी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed