फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP shines in India Skills, Jayant Chaudhary felicitates winners

Agra News: इंडिया स्किल्स में यूपी का डंका, विजेताओं को जयंत चौधरी ने किया सम्मानित

Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
UP shines in India Skills, Jayant Chaudhary felicitates winners
आगरा में इंडिया स्किल्स 2025-26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता का भव्य समापन केंद्रीय मंत्री जयंत चौधर
आगरा। आज के दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल और रोजगारपरक दक्षता ही युवाओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाएगी। यह बात केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को ताजनगरी के बीएसएनएल ग्राउंड में चार दिनों से चल रहे कौशल के महाकुंभ इंडिया स्किल्स 2025–26 नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही।
विज्ञापन

तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित करने के बाद बताया कि इस वर्ष देश भर से करीब 3.5 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें यूपी से एक लाख से अधिक प्रतिभागी शामिल थे। यह प्रदेश में बदलते कौशल परिदृश्य का प्रमाण है। चौधरी ने कहा कि यहां के विजेता अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और चयनित प्रतिभाशाली युवा वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफर युवाओं को ग्लोबल स्किल कैपिटल के संकल्प से जोड़ेगा। आगरा में हुई प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 5 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे 360 प्रतिभागियों ने 41 ट्रेड्स की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार का लोहा मनवाते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक झटके।
विज्ञापन


योगी सरकार की नीतियों से मिल रही नई दिशा
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी कौशल विकास का हब बन रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट और आधुनिक तकनीकों जैसे एआई, ड्रोन व सोलर टेक्नोलॉजी में दिए जा रहे प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में स्थापित 4000 से अधिक केंद्रों के माध्यम से कौशल की पहुंच अंतिम छोर तक सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ईरान ने हमारे संबंधों का ख्याल रखा
आगरा समेत देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट की वजह से सभी जगह कुछ दबाव है। हालांकि केंद्र सरकार के प्रयासों की वजह से ही हालात पूरी तरह नियंत्रित हैं। कहा कि ईरान से हमारे सभ्यतागत संबंध हैं और उन्होंने इसका ख्याल भी रखा है। यही कारण है कि ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने दिया है। अगले कुछ दिन में हालात सामान्य होने की बात कहते हुए कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर है। दुआ की कि ईरान में जल्द शांति आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed