फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School News: Dm Order Due To scorching heat Timings of all schools from nursery to 8th changed

UP: भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला; इतने बजे खुलेगा विद्यालय

Sun, 20 Apr 2025 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 06:31 PM IST
सार

UP School News: जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने भीषण गर्मी और लू के चलते यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 8वीं कक्षा तक के विद्यालयों का समय बदलने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखें जाएं। 
 

विज्ञापन
Up School News: Dm Order Due To scorching heat Timings of all schools from nursery to 8th changed
भीषण गर्मी के चलते डीएम का आदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। गर्म हवा के प्रकोप से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

विज्ञापन

सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए हैं। सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी।इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी।

ये भी पढ़ें -  UP Politics: राणा सांगा पर घमासान... अखिलेश यादव ने आगरा में खेल दिया वो कार्ड, जो बढ़ाएगा भाजपा की मुश्किलें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा
इस बार अप्रैल माह में दो बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। शनिवार को तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी तो आई लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि ने दिन और रात के तापमान के बीच के अंतर को कम कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 13 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें -  UP: कान खोलकर सुनो संदेश को, मत छूना मेरे अखिलेश को...सोशल मीडिया हुआ हैंग, इसलिए वायरल हुआ ये गाना

 
विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ऐसे में अधिकतम तापमान कम होने के बाद भी लोगों को गर्मी की तीव्रता ज्यादा महसूस हुई। रविवार को भी तापमान में विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी दिन में तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed