फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga Controversy: Akhilesh Yadav Revealed Samajwadi Party Plan for 2027 Elections News in Hindi

UP Politics: राणा सांगा पर घमासान... अखिलेश यादव ने आगरा में खेल दिया वो कार्ड, जो बढ़ाएगा भाजपा की मुश्किलें

Sun, 20 Apr 2025 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

 Akhilesh Yadav Rana Sanga Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आगरा आकर अपने ही पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर अपना प्लान भी बता दिया कि सपा किस मुद्दे पर विपक्षियों को मात देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Rana Sanga Controversy: Akhilesh Yadav Revealed Samajwadi Party Plan for 2027 Elections News in Hindi
अखिलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा में सामाजिक न्याय की नई क्रांति का नारा दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की वैचारिक लड़ाई का आगरा नया केंद्र बनकर उभरेगा। वह शनिवार को साफ कर गए कि 2027 का चुनाव अगड़ा बनाम पीडीए होगा।

विज्ञापन


सपा मुखिया ने पीडीए कार्ड को नई धार दी और सपाइयों में जोश भरा। कहा कि वह आगरा में संकल्प लें और इसे सामाजिक न्याय का प्रतीक मानें। पीडीए से 2024 में मिली सफलता को सपा 2027 चुनाव में फिर भुनाना को आतुर है। इसलिए शनिवार को उनके निशाने पर एक तरफ योगी सरकार में पीडीए के लोगों पर हुए अत्याचार रहे, तो दूसरी तरफ बाबा साहब के संविधान को पीडीए के लिए ढाल बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कान खोलकर सुनो संदेश को, मत छूना मेरे अखिलेश को...सोशल मीडिया हुआ हैंग, इसलिए वायरल हुआ ये गाना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगरा में नौ विधानसभा सीटें और 15 लाख से अधिक दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मतदाता हैं। सिर्फ बाह की सीट छोड़कर बाकी आठ सीटों पर कभी भी सपा का खाता नहीं खुला। 30 साल से सपा तीसरे नंबर की पार्टी रही। लेकिन 2022 के चुनाव में सपा, कांग्रेस और रालोद ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा। इससे वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ और नौ विधानसभा सीटों में से छह पर गठबंधन दूसरे नंबर पर रहा।

राणा सांगा पर मचे घमासान के बाद सपा सुमन को दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट कर रही है और बाबा साहब के नाम पर दलितों को साधने में लगी है। वहीं, अल्पसंख्यक और गैर यादव मतदाताओं में भी अपनी पैठ बनाने में जुटी है। सपा सांसद के आवास पर हुए हमले को दलित नेता के घर पर हमले के रूप में प्रचारित कर रही है।



ये भी पढ़ें -  UP: अखिलेश यादव का आरोप...जिसने सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना नहीं वो योगी सेना; सरकार ने की फंडिंग



 

महापुरुषों पर टिप्पणी नहीं करने की नसीहत
सपा मुखिया ने पार्टी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महापुरुषों पर कोई टिप्पणी न करें। इसके साथ ही कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने दिया जाए। क्योंकि इतिहास में कई ऐसी बातें हैं, जो न हमें पसंद आएंगी और न उन्हें। सपा प्रमुख के आने पर आगरा, मथुरा, हाथरस, इटावा, मेरठ तक से कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी आगरा आए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed