फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up School Closed Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 11th Jan

UP School closed: सर्दी के चलते डीएम का नया आदेश, 12वीं तक के सभी स्कूल की छुट्टी बढ़ी, शिक्षकों को भी राहत

Thu, 09 Jan 2025 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Jan 2025 08:20 AM IST
सार

UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए  जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने 12वीं तक के स्कूलों का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 11 जनवरी को खुलेंगे। 
 

विज्ञापन
Up School Closed Dm New Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 12th Will Remain Closed Till 11th Jan
UP School closed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP School closed: शीत लहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों का अवकाश बढ़ाया है। 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 11 जनवरी को खुलेंगे। इसके साथ ही कहा गया है कि स्कूल अपने अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल प्रबंधन के निर्देशानुसार कार्य कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 

12वीं तक के स्कूलों की 11 तक छुट्टी

शीतलहर की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी बोर्डों के 12वीं तक के विद्यालयों का 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक सभी राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल आंतरिक और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी न कराएं। अवकाश की सूचना स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर अभिभावकों को देनी होगी। इस दौरान अगर विद्यालय संचालित मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें - UP: केरला एक्सप्रेस में मिला रुपयों से भरा बैग, 500-500 के इतने नोट...पुलिसकर्मी गिनते-गिनते हांफ गए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा की रात रही सबसे सर्द
शहर में बुधवार को दिनभर धूप रही। इससे लोगों ने राहत ली, वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट ने रिकॉर्ड कायम किया। मंगलवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में झांसी दूसरे और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी तीव्र से अति तीव्र ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को घना कोहरा भी छा सकता है।

ये भी पढ़ें -  यूट्यूब वीडियो से सीखा ऐसा जुगाड़: आगरा में 500 के नकली नोट छापने वालों का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

 
विज्ञापन

धूप ने दी राहत
बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ था। 10 बजे तक आसमान में सूरज निकल आया। धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम करीबन 4 बजे तक धूप रहने से लोगों ने राहत महसूस की। लोग दिन भर घर के बाहर, बालकनी और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। वहीं शाम को सूर्यास्त के बाद बढ़ी गलन से लोग ठिठुरते नजर आए।

ये रहा तापमान
बुधवार को धूप निकलने के बाद शहर का अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 5.6 डिग्री के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को भीषण ठंड पड़ने की संभावना है। विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज और शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद शनिवार को बौछार पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed