फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP's red martyr Captain Manoj remembered on his birthday

यूपी के लाल शहीद कैप्टन मनोज को जन्म दिवस पर किया स्मरण

Sat, 25 Jun 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
UP's red martyr Captain Manoj remembered on his birthday
सोरोंजी। कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मनोज कुमार पांडेय का उनके जन्म दिवस पर विश्व हिंदू परिषद, ब्राह्मण कल्याण सभा व हर्षिता फाउंडेशन ने स्मरण किया। वराह घाट पर श्रद्धांजलि सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वह 1975 में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए थे।
विज्ञापन

विहिप नगर संयोजक सुनील तिवारी ने कहा कि कैप्टन मनोज पांडेय का जन्म जून 1975 में यूपी के सीतापुर में हुआ था। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ असाधारण वीरता का प्रदर्शन करते हुए 3 जुलाई 1999 को अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने भारत मां के इस अमर सपूत को मरणोपरांत सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया। इस दौरान शिव वैंदेल, प्रशांत तिवारी, ब्रज भूषण तिवारी, अतुल गुप्ता, अभिषेक वशिष्ठ, अंशुल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

हर्षिता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडेय के जन्मदिवस पर उनको नमन किया। अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने कहा कि परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन को देश हमेशा याद रखेगा। सचिव सोनम ने कहा कि कैप्टन के शौर्य और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान कोषाध्यक्ष शिवम मिश्रा, रामानंद तिवारी, उर्मिला देवी, नीलम देवी, सुबोध, अभिनव, चंद्रपाल सिंह, प्रवीन, रविकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed