फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Roadways Nine buses of Foundry Nagar went to missing from radar there is no trace

UP: मैनपुरी गईं फाउंड्री नगर की नौ बसें रडार से गायब, चालक परिचालकों का भी नहीं लग रहा सुराग

Fri, 19 Jul 2024 02:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 02:51 PM IST
सार

यूपी रोडवेज के फाउंड्री नगर की नौ रोडवेज बसें गायब हैं। उनके चालक और परिचालकों का भी सुराग नहीं लग पा रहा है। इतना ही नहीं इन बसों के ईटीएम भी एयरप्लेन मोड पर है और जीपीएस भी बंद हैं।

विज्ञापन
UP Roadways Nine buses of Foundry Nagar went to missing from radar there is no trace
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के फाउंड्री नगर की नौ रोडवेज बसें मंगलवार से गायब हैं। उन्हें डिपो से मथुरा मेले के लिए भेजा गया था। चालक-परिचालक गाड़ियों को मैनपुरी ले गए। इसके बाद बस और चालक-परिचालकों का कोई सुराग नहीं है। परिचालक की ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) एयरप्लेन मोड पर हैं और बस का जीपीएस बंद है। इससे निगम को अपनी गाड़ियों की लोकेशन प्राप्त नहीं हो रही है। अधिकारियों को चालक-परिचालकों पर शक है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार सुबह फाउंड्री नगर की मैनपुरी रोड पर चलने वाली नौ बसों को गोवर्धन मेले के लिए मथुरा भेजा गया। डिपो से उन्हें ड्यूटी स्लिप भी दी गई। परिचालकों ने डिपो से ड्यूटी स्लिप तो ली, लेकिन मथुरा के स्थान पर मैनपुरी की सवारी भरकर रवाना हो गए। इसके बाद से सभी नौ गाड़ियां निगम के रडार से गायब हैं। निगम के अधिकारियों में अफरातफरी है। लेकिन मुड़िया मेले में व्यस्त होने से बसों को खोजने का अन्य तरीका नहीं निकाल पा रहे हैं। वह चालक-परिचालक के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल मार्गों पर बसों की कमी
 गोवर्धन मेला में आगरा के 6 रीजन की एक हजार बसों के संचालन के कारण अन्य मार्गों पर बसों की कमी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 आगरा-दिल्ली पर तो आधा घंटे से अधिक समय तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, एटा, हाथरस, वाह, धौलपुर, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद समेत अन्य लोकल मार्गों पर है।

विज्ञापन

होगी सख्त कार्यवाई
फाउंड्री नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक  दिनेश यादव ने बताया कि मंगलवार को मैनपुरी मार्ग पर चलने वाली बसों को मेले के लिए भेजा था। चालक परिचालक बसों को मथुरा के स्थान पर मैनपुरी ले गए और अभी तक लौटकर नहीं आए हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया गया है। सभी चालक परिचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed