फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Roadways Employees Union warned to go on strike amidst the crowd at Mudiya Fair

Mudiya Purnima Mela: मुड़िया मेले में उमड़ती भीड़ के बीच यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी, जानें क्या है मामला   

Tue, 12 Jul 2022 10:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 10:38 PM IST
सार

पुलिस ने रोडवेज बस चालकों पर लाठियां बरसाईं, जिससे दो चालक घायल हो गए। एक के हाथ में तो फ्रेक्चर हो गया। इस घटना को लेकर यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ में गुस्सा है। संघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
UP Roadways Employees Union warned to go on strike amidst the crowd at Mudiya Fair
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में राजकीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में सवारियों के लिए सुविधा दे रहे रोडवेज के बस चालकों पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। पुलिस की इन लाठियों से दो चालक घायल हो गए। इनमें एक के हाथ में फ्रेक्चर होने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। चालकों पर बरसाई गई लाठियों से उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ में उबाल है। संघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले में परिक्रमार्थियों के लिए रोडवेज ने लगभग 900 बसें लगाई हैं। सोमवार को सवारियों को लेकर संविदा चालक अरुण चौधरी और राजकुमार अलग-अलग बस लेकर निकले। गोवर्धन में मुकुंदपुर के पास पुलिसकर्मियों ने दोनों चालकों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस की पिटाई से अरुण के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि राजकुमार घायल हो गया। अरुण को नगला शिवजी में एसपी सिंह के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बस चालकों पर बरसाई गई लाठियों की भनक लगते ही उत्तर-प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ में उबाल आ गया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और मंत्री श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने एआरएम मदनमोहन शर्मा से मुलाकात करते हुए अपना विरोध जताया। हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। एआरएम ने एसएसपी अभिषेक यादव से फोन पर वार्ता करके पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारी थम गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश ने चेतावनी दी कि अगर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हड़ताल पर चले जाएंगे। विरोध जताने वालों में नेत्रपाल सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा, रामपाल सिंह आदि हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed