Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Politics 2027: Akhilesh Sharpens PDA Formula, Targets Dalit Vote Bank in Agra

यूपी: पीडीए फॉर्मूले को नई धार, बसपा के जनाधार पर नजर; अखिलेश का भाषण में आक्रमकता संग भावनात्मक अंदाज दिखा

Mon, 16 Nov 2026 03:02 PM IST
Sharukh Khan प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 16 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पीडीए को नया विस्तार देते हुए कहा कि अब इसका डी केवल दलित नहीं, बल्कि दमदार दलित है। आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित सम्मेलन में उन्होंने पीडीए का एक और अर्थ बताते हुए मिशन-2027 के लिए बड़ा सियासी दांव चला। सपा प्रमुख ने कहा कि पीडीए का मतलब है- पलट देंगे अखिलेश।

विज्ञापन
UP Politics 2027: Akhilesh Sharpens PDA Formula, Targets Dalit Vote Bank in Agra
UP Politics 2027 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में डी का मतलब दमदार दलित बताकर नया राजनीतिक दांव चलते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछा दी है। 
विज्ञापन


रविवार को आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन में अखिलेश ने न केवल अपने पीडीए फॉर्मूले को धार दी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि पार्टी अब पारंपरिक समीकरणों से आगे बढ़कर दलित मतदाताओं को साथ जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कमजोर होती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पकड़ पर कब्जा जमाने और भाजपा के दलित वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए सपा ने यह रणनीतिक चाल चली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव ने अपने 42 मिनट के भाषण में दलितों को साधने के लिए आक्रामक और भावनात्मक दोनों अंदाज अपनाए। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में मिले जनसमर्थन को आधार बनाते हुए कहा कि यह आंदोलन अब आगरा से शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक परिणाम दूरगामी होंगे। 

 

सपा अध्यक्ष ने बहुजन समाज के उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जो सीधे तौर पर उनकी पहचान और अधिकारों से जुड़े हैं। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटनाओं, संविधान और आरक्षण पर खतरे का जिक्र कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। 

 

इसके अलावा कानून व्यवस्था, एनसीआरबी के आंकड़ों के हवाले से दलित उत्पीड़न, 26 हजार प्राथमिक स्कूलों के बंद होने, शिक्षक भर्तियों और परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को उठाकर युवाओं और वंचित वर्ग को जोड़ने की पुरजोर कोशिश की।

 

2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से सपा की यह रणनीति पूरी तरह से बसपा और भाजपा दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। दलित राजनीति का गढ़ रहे आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार लगातार खिसक रहा है। 

वहीं, सपा मुस्लिम-यादव (एम-वाई) समीकरण के साथ दमदार दलित को जोड़कर एक नया सामाजिक गठबंधन तैयार करने की फिराक में है। अखिलेश के दांव का असर तो वक्त बताएगा लेकिन भाजपा के सामने अपने परंपरागत और मजबूत गढ़ों को बचाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed