फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police will wear a new badge in vrindavan

ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में अब ऐसी नजर आएगी यूपी पुलिस, आप भी देखें ये रूप

Thu, 14 Dec 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 14 Dec 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
up police will wear a new badge in vrindavan
नया बैज - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों की नगरी वृंदावन में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटकों को अब वृंदावन पुलिस का एक नया चेहरा देखने को मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिसकर्मी कुछ बदले दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब दर्शन को नहीं मचेगी आपाधापी
विज्ञापन


धर्मनगरी में पुलिस का यह नया रूप श्रद्धालु व पर्यटकों को अपनेपन का अहसास भी कराएगा। मथुरा के एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देश पर देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा का भाव जगाने के मकसद को ध्यान में रखते हुए मथुरा पुलिस का एक नया बैज तैयार कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सभी पुलिस कर्मियों की वर्दी पर आराध्य ठाकुर बांकेबिहारीजी का फोटो, टूरिज्म पुलिस मथुरा के साथ सिटी ऑफ स्प्रिचुअलिटी का लोगो भी दिखाई देगा। 

up police will wear a new badge in vrindavan
नया बैज - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पुलिस के इस कदम से वृंदावन आने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को सुरक्षा का भाव पुलिस कर्मियों के सहारे मिलेगा। पुलिस अधिकारियों के नंबर वाले कई होर्डिंग भी वृंदावन में लगाए गए हैं। विदित रहे कि वृंदावन में काफी समय से टूरिज्म पुलिस की मांग उठ रही थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वृंदावन को तीर्थनगरी घोषित किए जाने के बाद उठाया गया पुलिस का यह कदम इसी कड़ी में जोड़ा गया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भाव देने के लिए पुलिस ने यह पहल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed