{"_id":"5a2cb24a4f1c1b97678c0b21","slug":"good-news-for-devotees-of-thakur-bankebihari-maharaj-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब दर्शन को नहीं मचेगी आपाधापी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब दर्शन को नहीं मचेगी आपाधापी
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ताजा पहल रंग लाती है तो ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए मचने वाली आपाधापी खत्म हो जाएगी। ठाकुर बांकेबिहारी जगमोहन में विराजते हुए भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान उनका फूलों से शृंगार भी होगा।
वृंदावन स्थित मंदिर बांकेबिहारी की परंपरा अंतर्गत वर्ष में चैत एकादशी से हरियाली अमावस्या तक करीब चार माह तक फूल बंगला का आयोजन होता है। इस दौरान ठाकुर बांकेबिहारी फूलों में सजकर शाम के वक्त गर्भगृह से जगमोहन पहुंचते हैं। यहां विराजकर भक्तों को दर्शन देते हैं। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शरद पूर्णिमा को भी भक्त बांकेबिहारी जी के जगमोहन में ही दर्शन करते हैं।
अब ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इस परंपरा को अनवरत बनाए रखने की पहल की है। इसके लिए मंदिर सेवायतों के साथ बैठक हो रही हैं। सुझाव दिया है कि मंदिर के दर्शनों का समय आठ के स्थान पर 10-12 घंटे करने के साथ ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन भक्तों को जगमोहन से कराए जाए। फूलों के शृंगार की परंपरा को भी बढ़ाया जाए। इसके साथ ही मंदिर के पूर्व हिस्से में पीछे लगी दीवार को हटाकर अंदरूनी परिसर को और बड़ा कर दिया जाए।

खत्म हो जाएगी आपाधापी
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के जगमोहन में आने से मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों में बीच मचने वाली आपाधापी खत्म हो जाएगी। भक्त परिसर में किसी भी स्थान से ठाकुर जी को निहार सकेंगे। फिलहाल गर्भगृह में ठाकुर जी के रहने से भक्तों को दर्शन के लिए उनके सामने पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।
सीईओ, ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा नगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए कुछ सुधारात्मक पहल की गई है। इसमें जगमोहन से ठाकुर जी के दर्शन और समय बढ़ाने के साथ कुछ अंदरूनी हिस्से में परिवर्तन शामिल है। ठाकुर जी अभी भी साल में 120 दिन जगमोहन में आते हैं। सेवायतों के साथ इसके लिए बैठक हुई है।