फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Sub Inspector Take Bribe SSP Wrote Complaint in agra

Agra: जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए ली रिश्वत, दरोगा के खिलाफ एसएसपी ने दर्ज करा दिया मुकदमा

Thu, 27 Oct 2022 04:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 04:56 PM IST
सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीओ की जांच में 50 हजार रुपये लेने के आरोप की पुष्टि हो गई। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने एसआई मनवीर सिंह के खिलाफ चौथ मांगने, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
UP Police Sub Inspector Take Bribe SSP Wrote Complaint in agra
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के दरोगा ने प्रतिवादी से मुकदमे से धारा हटाने के लिए रिश्वत ले ली। प्रतिवादी को थाने बुलाने पर मामला बिगड़ गया। विवाद हो गया। उसने दरोगा की शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी से की। मामले में जांच कराई गई। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौथ वसूली, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

एत्माद्दौला क्षेत्र की खुशबू ने तीन अगस्त को मथुरा के औरंगाबाद स्थित नरसी पुरम निवासी पति संजय, ससुर रनवीर और सास शिवकुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, अपराधिक साजिश और गर्भपात कराने की धारा लगी थीं। विवेचक एसआई मनवीर सिंह थे। विवेचक ने जानलेवा हमला और गर्भपात कराने की धारा हटाकर दहेज उत्पीड़न की धारा में चार्जशीट लगा दी। 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के लिए संजय को थाने बुलाया गया।

विज्ञापन

इसलिए हुआ था विवाद 

थाने में संजय के वीडियो बनाने को लेकर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। पुलिस वालों ने वीडियो डिलीट करा दिया। इससे नाराज संजय ने एसएसपी से शिकायत की। आरोप लगाया कि विवेचक एसआई मनवीर सिंह ने धारा हटाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए थे। थाने बुलाकर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने सीओ छत्ता से जांच कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpur: भाई दूज पर आई मौत, मासूम भाइयों संग जहरीली चाय ने ली चार जानें, मचा चीत्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें

जांच में फंस गया दरोगा 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीओ की जांच में 50 हजार रुपये लेने के आरोप की पुष्टि हो गई। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने एसआई मनवीर सिंह के खिलाफ चौथ मांगने, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना की जा रही है। मुकदमे में अन्य धारा की भी वृद्धि की जा सकती है। पांच दिन से दरोगा अनुपस्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed