{"_id":"635a68b4957fd773e57f6409","slug":"four-death-after-having-tea-in-mainpuri-uttar-pradesh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: भाई दूज पर आई मौत, मासूम भाइयों संग जहरीली चाय ने ली चार जानें, मचा चीत्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: भाई दूज पर आई मौत, मासूम भाइयों संग जहरीली चाय ने ली चार जानें, मचा चीत्कार, रुला देंगी ये तस्वीरें
Thu, 27 Oct 2022 04:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के थाना औंछा के गांव नगला कन्हई में भाई दूज पर उस समय चीत्कार मच गई, जब चाय पीने के बाद एक-एक कर पांच लोग जमीन पर गिरे। पांचों की हालत घर पर ही बेहद खराब थी। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज सैफई में दो मासूम सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जब ये खबर गांव पहुंची तो मातम छा गया।
जिला अस्पताल में मची चीख-पुकार
- फोटो : अमर उजाला
मुंह से निकलने लगा झाग
इस बीच शिवनंदन के दोनों पुत्र छह वर्षीय शिवांग और पांच वर्षीय दिव्यांश उर्फ देवांग भी वहां आ गए। सभी चाय पीने लगे, इस बीच अचानक रविंद्र की तबियत कुछ खराब होने लगी। जब तक परिजन उन्हें संभालते, तभी दोनों बच्चे भी बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। मधु अभी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही सोबरन और शिवनंदन के मुंह से भी झाग आने लगा और वह भी गिर गए।
मौत के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : अमर उजाला
ले जाया गया जिला अस्पताल
घर में शोर शराबा की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी राजेश कुमार, सीएमओ डाक्टर पीपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर जानकारी जुटाई। सोबरन और शिवनंदन को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद सोबरन ने भी दम तोड़ दिया। जहरीली चाय पीने से चार लोगों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला