{"_id":"64ba06da808e74b7ed06f2e8","slug":"up-police-soldier-used-amazing-mind-to-save-teenager-hanging-on-noose-in-agra-up-news-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग, इस तरह बचाई जान; आप भी करेंगे सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग, इस तरह बचाई जान; आप भी करेंगे सैल्यूट
Fri, 21 Jul 2023 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 09:47 AM IST
सार
परिवार के लोगों के झगड़ा होने के बाद किशोरी ने आत्महत्या करने के लिए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तभी किशोरी फंदे पर लटक गई। दरवाजे के बाहर खड़े यूपी पुलिस के जवानों ने किशोरी की जान बचाने के लिए कुछ ऐसा किया कि लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में फंदे से लटककर खुदकुशी की कोशिश कर रही किशोरी को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचा लिया। घटनाक्रम थाना हरीपर्वत क्षेत्र के रिंग रोड इलाके का है। पुलिसकर्मियों की इस तत्परता का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं सिपाही ने जिस तरीके से दरवाजा तोड़ने के लिए सिलिंडर का प्रयोग किया, उसकी भी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
घटना बृहस्पतिवार की रात की है। 112 नंबर पर सूचना दी गई कि किशोरी आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना पर पीआरवी 4095 के हेड कांस्टेबल नितिन कुमार व देवी सिंह मौके पर पहुंचे। घरवाले दरवाजा तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दरवाजा नहीं टूट रहा था। इस दौरान पीआरवी के जवान ने वहां रखा गैस सिलिंडर को उठाकर दरवाजे पर दनादन प्रहार करना शुरू कर दिए। कुछ ही प्रहारों में दरवाजे के अंदर की कुंडी टूट गई। पुलिस और परिजन एक साथ कमरे में पहुंचे।ये भी पढ़ें - UP: ससुराल में दामाद कर बैठा ये गलती, सास-ससुर संग पत्नी ने मिलकर किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
पल भर की देरी होती तो चली जाती जान
दरवाजा खुलते ही पुलिस ने किशोरी के पैर पकड़ लिए। वह फंदे से लटक चुकी थी। उसे उतारा। माना जा रहा है कि यदि कुछ देर और हो जाती तो किशोरी की जान जा सकती थी।ये भी पढ़ें - वीभत्स दृश्य: लाश को चार घंटे तक नोंचते रहे कुत्ते, कई ट्रेन गुजर गई ऊपर से, देखने वालों की कांपी रूह