फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police soldier committed suicide by hanging himself in Mathura

UP: सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, एंबुलेंस के आगे लेट गई पत्नी...जेठों पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 05 Apr 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 09:55 AM IST
सार

डायल-112 पर तैनात हापुड़ के बीबीनगर कस्बा निवासी राजवीर सिंह (42) पुत्र संतराम सिंह जाटव ने बीती रात मथुरा स्थित अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की वजह जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
 

विज्ञापन
up police soldier committed suicide by hanging himself in Mathura
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद की बलदेवपुरम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात सिपाही राजवीर सिंह (43) ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह आगरा में डायल 112 में तैनात थे। आत्महत्या करने की वजह जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना बीवी नगर स्थित जाटवान मोहल्ला निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह बलदेवपुरम काॅलोनी में किराए पर रहते थे। उनकी पत्नी रत्ना देवी की मां का 18 मार्च को अलीगढ़ में देहांत हो गया। इससे पत्नी, बेटी दौरवी और बेटा शिवांश मायके अलीगढ़ गए थे। बृहस्पतिवार को भाई आगरा में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथियों ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


 

रात एक बजे के करीब पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में कूदकर देखा तो शव फंदे से लटका था। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को बुलंदशहर ले गए।सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि आगरा में पुलिस स्टाफ और मथुरा में पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना ने पीछे किए कदम, 12 अप्रैल को नहीं होगी रक्त स्वाभिमान रैली; वीडियो जारी कर बताई ये वजह


 
विज्ञापन

पुलिस में 2011 में हुए थे भर्ती
भाई विक्रांत सिंह ने बताया कि 2011 में राजवीर सिंह पुलिस में भर्ती हुए थे। पोस्टिंग मथुरा में हुई। एक साल पहले आगरा गए थे। इनकी शादी 12 साल पहले अलीगढ़ में हुई थी। यह अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। हालांकि दोनों में किसी बात का विवाद नहीं था। आत्महत्या करने की वजह समझ से परे है।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा-जलेसर-एटा हाईवे का रास्ता हुआ साफ, सीईसी ने की पेड़ काटने की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई


 
विज्ञापन

एंबुलेंस के आगे लेटी पत्नी, जेठों पर लगाया आरोप
हेड कांस्टेबल राजवीर की पत्नी रत्ना देवी ने अपने जेठ विक्रम सिंह, गुड्डू और विजय पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वह पोस्टमार्टम हाउस पर एंबुलेंस के आगे लेट गईं। रत्ना देवी ने बताया कि उनका 100 गज का प्लॉट है। उस प्लाॅट को बेचने के लिए तीनों जेठ लगातार दबाव बना रहे थे। इससे पति काफी परेशान थे। हालांकि सीओ सिटी का कहना है कि महिला तहरीर देगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed