{"_id":"5e40e0d58ebc3ee5b44682ae","slug":"up-police-inspector-of-achnera-audio-goes-viral-demand-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पचास हजार रुपये की सेवा करो... खनन माफिया को मुठभेड़ से बचा दूंगा', इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पचास हजार रुपये की सेवा करो... खनन माफिया को मुठभेड़ से बचा दूंगा', इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल
Mon, 10 Feb 2020 03:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखो, ये केस खनन का है, 25 हजार का इनाम हो चुका है, तुम्हारे रिश्तेदार में किसी भी दिन पैर में गोली पड़ सकती है.... 50 हजार की सेवा करो, उसे थाने ले आओ, न गोली पड़ेगी, न पिटाई होगी, बाद में जमानत भी हो जाएगी...रविवार को वायरल हुए एक ऑडियो में ये बातें हैं, ऑडियो अछनेरा थाना के प्रभारी निरीक्षक संजीव तोमर का बताया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
यह मामला 28 नवंबर 2019 का है। चार लोगों ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया था। जानलेवा हमला की धारा में केस दर्ज हुआ था। दो पकड़ लिए गए थे। दो फरार चल रहे हैं। ये लोकेश इंदौलिया और सत्तो हैं। इन पर इनाम घोषित हो चुका है।
वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर और इनामी अपराधियों के बीच बातचीत है। इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि सेवा का इंतजाम करो, दोनों को परसों ले आना, उनकी पिटाई नहीं की जाएगी।

अफसरों तक की गारंटी ली
वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर कह रहे हैं कि मुल्जिमों को ले आओ, अफसरों से बात कर लेंगे, उन्हें समझा देंगे, तुम्हारे लोगों के साथ कोई मारपीट नहीं की जाएगी। बार बार यह डर दिखाया जा रहा है कि एसओजी पीछे लगी है, सर्विलांस टीम लोकेशन ले रही है।
इंस्पेक्टर ने कहा, दरोगा की साजिश
इंस्पेक्टर संजीव तोमर का कहना है कि दरोगा मनवीर सिंह ने ऑडियो में छेड़छाड़ की है। वह इन आरोपियों का नाम निकालना चाहता था, उन्होंने नहीं निकालने दिया। उसकी शिकायतों पर उसके खिलाफ एसएसपी को गोपनीय रिपोर्ट दी थी। उसका तबादला पिढ़ौरा हो गया। उन्होंने किसी से पैसे की बात नहीं की, दरोगा ने ही ऑडियो में कई बातें हटाई और जोड़ी हैं।
ऑडियो वायरल होने की जांच सीओ अछनेरा को सौंपी गई है। जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी - बबलू कुमार, एसएसपी