फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police help foreign tourist in agra

मुश्किल में फंसी इटली की पर्यटक, पुलिस ने निभाया अतिथि देवो भव: का धर्म

Wed, 10 Jan 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
up police help foreign tourist in agra
विदेशी पर्यटक डेल पोजो इवा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अतिथि देवो भव: को आगरा की मित्र पुलिस ने चरितार्थ कर दिया। आईएसबीटी पर मंगलवार रात तीन बजे मदद को चिल्ला रही इटली की पर्यटक को न सिर्फ महिला पुलिस को बुलाकर चौकी पर लेकर आए, बल्कि होटल में भी रुकवा दिया। पुलिस का मानवीय रूप देख पर्यटक भावविभोर हो गई। 
विज्ञापन


इटली की रहने वाली महिला पर्यटक डेल पोजो इवा भारत घूमने आई हुई हैं। दिल्ली के होटल में रुकी हुईं थीं। बुधवार को उन्होंने ताज देखने का कार्यक्रम बनाया। एक गाइड से संपर्क किया। उसने सुबह सात बजे तक आगरा आने को कहा। पर्यटक मंगलवार रात को बस में आगरा के लिए बैठ गईं। 
विज्ञापन


चालक ने उन्हें बताया कि सुबह सात बजे पहुंच जाएंगे। मगर, बस रात तकरीबन 3:05 बजे ही आईएसबीटी पर पहुंच गई। चालक ने उन्हें बस से उतार दिया। जिस वक्त पर्यटक को उतारा उस समय बस अड्डा से लेकर आसपास का इलाका सुनसान था। पर्यटक ने गाइड को फोन किया। मगर, गाइड का फोन रिसीव नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में ‌थे सिर्फ एक हजार रुपए

पर्यटक के पास एक हजार रुपए ही थे। वह भी वापस जाने के लिए थे। वह अपना पर्स और डेबिट कार्ड होटल पर ही छोड़कर आईं थीं। गाइड से संपर्क न होने से डेल पोजो इवा दहशत में आ गईं। वह हेल्प मी चिल्लाने लगीं। हरीपर्वत थाना के हाल ही में बने पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस वहां पहुंचे और पर्यटक की मदद को कहा, लेकिन महिला पुलिस को बुलाने की मांग करने लगी। 

इस पर एसओ हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने टूरिस्ट थाना पुलिस से संपर्क किया। वहां भी महिला सिपाही नहीं थीं। बाद में थाना की महिला पुलिस को बुलाकर पर्यटक को सहायता केंद्र पर लाया गया। पुलिस कर्मियों ने पर्यटक को सुरक्षा का अहसास कराया। महिला पुलिस कर्मियों ने उनसे बात की। दो घंटे बाद पांच बजे गाइड से संपर्क हो गया। 

गाइड के पहुंचने पर वह होटल में जाने के लिए राजी हुईं। पर्यटक के पास इतने रुपए नहीं थे कि होटल में रुक जाए। इस पर पुलिस ने ही होटल में रुकने की व्यवस्था कराई। ताजमहल देखने के बाद पर्यटक लौटी। आगरा की मित्र पुलिस को शुक्रिया भी कहकर गईं। सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है। उनके प्रोत्साहन के लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed