फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police good work police created green corridor and transported injured person to  hospital in 15 minutes

घायल के लिए देवदून बने पुलिसवाले: ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल, फिर किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम

Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 08 Aug 2026 08:06 AM IST
सार

हादसे में घायल को पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए। मगर यहां पर वेंटीलेटर नहीं था। चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। पुलिसकर्मी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हाईवे स्थित दूसरे अस्पताल ले गए। खून की जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी ने रक्तदान किया। तब जाकर घायल की जान बच सकी। 

विज्ञापन
UP police good work police created green corridor and transported injured person to  hospital in 15 minutes
अस्पताल में घायल के साथ पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा तिराहे पर गैस टैंकर की टक्कर से घायल हुए 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की जिंदगी का दीपक खाकी ने बुझने से बचा लिया। दरोगा कपिल और नीरज ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल को 15 मिनट में अस्पताल पहुंचाया। जान बचाने के लिए रक्तदान कर जिम्मेदारी भी निभाई। चिकित्सकों ने भी खाकी वालों के इस प्रयास को काफी सराहा।
विज्ञापन


 

घटना बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे की है। बड़ा गांव, टीकमगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार बाईंपुर में किराए के मकान में रहते हैं। वह राजमिस्त्री हैं। बाइक से घर जा रहे थे। सिकंदरा तिराहे से जैसे ही बाइक को मथुरा की तरफ मोड़ा, वैसे ही गुरुद्वारा की ओर से आते तेज रफ्तार टैंकर ने चपेट में ले लिया। वह बाइक सहित टैंकर के अगले हिस्से में दब गए। सिर, हाथ और जांघ में चोट लगी। नाक-जांघ से खून निकलने लगा। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई मगर सभी जान बचाने के प्रयास के बजाय तमाशबीन बने रहे। एक राहगीर ने 112 पर कॉल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बाईंपुर में चेकिंग पर निकले दरोगा कपिल कुमार सिजोरिया और नीरज कुमार बाइक से पहुंचे। उन्होंने घायल को देखकर मदद करने में देरी नहीं की। उन्होंने रास्ते से निकल रहे एक ऑटो को रोका। इसमें घायल को बैठाने के बाद 500 मीटर की दूरी पर गेटवेल अस्पताल ले गए। मगर यहां पर वेंटीलेटर नहीं था। चिकित्सक ने दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। पुलिसकर्मी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हाईवे स्थित जीवन हॉस्पिटल लाए। रात 12 बजे घायल के लिए एक यूनिट रक्त की आवश्यकता बताने पर कपिल कुमार ने रक्तदान किया। इससे शुक्रवार सुबह तक घायल की हालत में सुधार हो गया। 15 मिनट में अस्पताल पहुंचने की वजह से घायल की जान बच गई।

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि झांसी के मऊरानीपुर निवासी दरोगा कपिल कुमार और हमीरपुर के नीरज वर्ष 2023 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में सिकंदरा थाना में तैनात हैं। दोनों को प्रशस्ति पत्र दिलाया जाएगा। हादसा करने वाला गैस टैंकर बरेली नंबर का है। वह खाली था। मथुरा की तरफ जा रहा था। चालक भाग गया। घायल का इलाज चल रहा है। परिजन के आने पर तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed