{"_id":"66e7aca9e6d0fb5abb00e48e","slug":"up-police-daroga-put-fake-report-on-cm-portal-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी पुलिस के दरोगा का कारनामा, सीएम पोर्टल पर लगा दी फर्जी रिपोर्ट; ऐसे पकड़ी गई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी पुलिस के दरोगा का कारनामा, सीएम पोर्टल पर लगा दी फर्जी रिपोर्ट; ऐसे पकड़ी गई करतूत
Mon, 16 Sep 2024 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:27 AM IST
सार
आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र से 55 दिन पहले लापता युवक को जूता कारीगर दयाशंकर बता दिया। अब मामले में गलत तारीख लिख दर्ज की रिपोर्ट।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने घर से लापता जूता कारीगर दयाशंकर (50) की गुमशुदगी के मामले में लापरवाही की। पहले तो 12 दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई तो दरोगा ने फर्जी रिपोर्ट लगा दी। 55 दिन पहले थाना एत्मादपुर क्षेत्र से लापता युवक को दयाशंकर दर्शा दिया। परिजन के आपत्ति करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। मगर, इस बार भी लापता होने की गलत तारीख लिख दी। प्रार्थनापत्र पर लापता की मां का अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है।
गेंदा नगर, बंबई बाजार, बोदला निवासी पूरन देवी ने शिकायत की है। उन्होंने लिखा कि 3 पुत्रों की पहले माैत हो चुकी है। बेटा दयाशंकर एकमात्र सहारा है। वह जूता कारीगर है। 4 बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। 28 अगस्त को काम पर जाने की कहकर निकला था। घर वापस नहीं आया। बोदला चाैकी पर पुलिस ने फोटो लेकर घर भेज दिया। गुमशुदगी नहीं लिखी।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर 2 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई। दरोगा अंकित कटियार ने 7 सितंबर को अपनी रिपोर्ट लगाई। इसमें लिखा कि आवेदिका के पुत्र और पुत्रवधू के बीच पारिवारिक विवाद है। इस कारण उनका पुत्र अपनी ससुराल से घर लाैटते समय थाना एत्मादपुर क्षेत्र से कहीं चला गया है। थाना एत्मादपुर में 5 जुलाई को जीडी संख्या 67, 10:27 बजे दर्ज हुई थी। इसलिए जांच उस थाने से कराई जाए।
चाैकी पर बुलाकर लगवा लिया अंगूठा
पुलिस रिपोर्ट की जानकारी पर पीड़ित ने थाना एत्मादपुर में पता किया। मगर, उनके पुत्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली, बल्कि थाने में पचोखरा, फिरोजाबाद के युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। उन्होंने फिर से आपत्ति की। आरोप है कि पुलिस ने 9 सितंबर को उन्हें बुलाया। तहरीर भी खुद ही लिखी। इस पर मां का अंगूठा लगवा लिया गया। मगर, इस बार भी 28 अगस्त को लापता दयाशंकर को 8 अगस्त को लापता दिखाया। अब उनके बेटे की तलाश भी नहीं की जा रही है।

थाना प्रभारी बोले, पुलिस टीम लगी
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दरोगा जांच कर रहे हैं। प्रकरण में पूरी जानकारी ली जा रही है। वहीं लापता व्यक्ति की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। जिन लोगों पर शक जताया गया है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

परिवार के सवाल
पुलिस ने 55 दिन पहले लापता हुए युवक को उनका पुत्र कैसे दर्शा दिया। उनके पुत्र की ससुराल धनाैली, मलपुरा में है। ऐसे में वो एत्मादपुर कैसे जा सकता है? वह 55 दिन पहले कैसे चला गया? मां का कहना है कि बेटे के लापता होने के मामले में जरूरी तथ्य छिपाए जा रहे हैं। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है।