फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police cop video goes viral after vivek tiwari murder

विवेक तिवारी केस पर यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल, नेताओं पर निकाली भड़ास

Thu, 04 Oct 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 04 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
up police cop video goes viral after vivek tiwari murder
सिपाही सर्वेश चौधरी
राजधानी लखनऊ में एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद यूपी पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं पुलिस महकमे में आरोपी सिपाहियों के पक्ष में भी आवाज उठाई जा रही है। इस बीच एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में सिपाही ने कहा है कि पुलिस अगर हत्यारी है तो वीआईपी लोग सुरक्षा लेना छोड़ दें। सोशल मीडिया पर सिपाही के वीडियो पर लोग कमेंट और उसे शेयर कर इधर-उधर फैला रहे हैं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद सिपाही सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एटा जिले में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि नेता पुलिस को हत्यारी बता रहे हैं तो वे पुलिस को अपनी सुरक्षा में क्यों लगाए हुए हैं। सुरक्षा से सिपाहियों को हटा दे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पर भी टिप्पणी

सिपाही ने अपनी भड़ास निकालते हुए मीडिया और नेताओं पर काफी टिप्पणी की। सिपाही ने वीडियो ने कहा कि 21वीं सदी में पुलिस का 1861 अधिनियम चल रहा है। इसे बदला जाए। सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया खूब शेयर हो रहा है। 

सिपाही ने स्पष्ट कहा कि उसे कार्रवाई का डर नहीं है। पुलिस वालों की तकलीफें बताते हुए कहा कि अगर उसने कुछ गलत कहा है तो उसे सबसे पहले बर्खास्त कर दिया जाए। वहीं वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। 

इस संबंध में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सर्वेश चौधरी पुलिस लाइन एटा में तैनात था। मगर पिछले दिनों वह पुलिस की योगा टीम में 35 पीएसी रायबरेली चला गया था। इसलिए उसके खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई है। वह लखनऊ से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed