{"_id":"5bb65173867a5529081072e8","slug":"up-police-cop-video-goes-viral-after-vivek-tiwari-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी केस पर यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल, नेताओं पर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी केस पर यूपी पुलिस के सिपाही का वीडियो वायरल, नेताओं पर निकाली भड़ास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिपाही सर्वेश चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद यूपी पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं पुलिस महकमे में आरोपी सिपाहियों के पक्ष में भी आवाज उठाई जा रही है। इस बीच एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में सिपाही ने कहा है कि पुलिस अगर हत्यारी है तो वीआईपी लोग सुरक्षा लेना छोड़ दें। सोशल मीडिया पर सिपाही के वीडियो पर लोग कमेंट और उसे शेयर कर इधर-उधर फैला रहे हैं। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद सिपाही सस्पेंड कर दिया गया है।
एटा जिले में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि नेता पुलिस को हत्यारी बता रहे हैं तो वे पुलिस को अपनी सुरक्षा में क्यों लगाए हुए हैं। सुरक्षा से सिपाहियों को हटा दे।

मीडिया पर भी टिप्पणी
सिपाही ने अपनी भड़ास निकालते हुए मीडिया और नेताओं पर काफी टिप्पणी की। सिपाही ने वीडियो ने कहा कि 21वीं सदी में पुलिस का 1861 अधिनियम चल रहा है। इसे बदला जाए। सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया खूब शेयर हो रहा है।
सिपाही ने स्पष्ट कहा कि उसे कार्रवाई का डर नहीं है। पुलिस वालों की तकलीफें बताते हुए कहा कि अगर उसने कुछ गलत कहा है तो उसे सबसे पहले बर्खास्त कर दिया जाए। वहीं वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
इस संबंध में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सर्वेश चौधरी पुलिस लाइन एटा में तैनात था। मगर पिछले दिनों वह पुलिस की योगा टीम में 35 पीएसी रायबरेली चला गया था। इसलिए उसके खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई है। वह लखनऊ से हुई है।