{"_id":"5bba3cf7867a5568270c35d6","slug":"up-police-constable-threatens-bjp-leader-on-gun-point-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचे भाजपा नेता पर सिपाही ने तानी पिस्टल, भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को छुड़ाने थाने पहुंचे भाजपा नेता पर सिपाही ने तानी पिस्टल, भड़के भाजपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से वार्ता करते हुए भाजपा विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मारपीट के मामले में बेटे को पकड़ने पर पुलिस के पास गए भाजपा नेता के साथ सिपाही ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि सिपाही ने पिस्टल तानकर धमकी दी। भाजपा नेता ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बताया।
रविवार को विधायक योगेंद्र उपाध्याय थाना छत्ता पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया। सीओ छत्ता ने सिपाही के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया और तहरीर ली।
पीपल मंडी निवासी हरीशंकर गुप्ता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनके पिता रामगोपाल चलनी वाले पार्षद थे। हरीशंकर गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे उनका बेटा प्रशांत रिश्ते के भाई भरत और बबलू के साथ पीपल मंडी पुलिस चौकी के पास चाट खा रहा था।

गोली देने पर हुआ विवाद
इसी दौरान क्षेत्र का वरुण यादव वहां आ गया। वो गाली देने लगा। इस पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। सूचना पर सादा कपड़ों में एक सिपाही आया। पहले तो मोबाइल से वीडियो बनाया। बाद में प्रशांत और वरुण को रोकने की कोशिश की।
उससे भी प्रशांत का विवाद हो गया और वो दोनों को पुलिस चौकी पर ले गया। वो चौकी पर पहुंचे। आरोप है कि अभी बातचीत कर रहे थे कि सिपाही प्रमोद कुमार आ गया और अभद्रता करने लगा। विरोध पर पिस्टल तान दी। प्रशांत और वरुण को थाने ले जाकर बंद कर दिया।
रविवार सुबह मामले की जानकारी पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय थाना पर पहुंचे। आरोप है कि 30 मिनट बाद भी न तो इंस्पेक्टर आए और न ही सीओ छत्ता। विधायक ने धरने की तैयारी कर ली। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंच गए।

कार्रवाई का आश्वासन
इसी बीच इंस्पेक्टर छत्ता सुभाष सिंह कठेरिया और सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह पहुंचे। हरीशंकर गुप्ता ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, इंस्पेक्टर ने बताया कि वरुण के साथ मारपीट की गई है।
तहरीर पर प्रशांत के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस को पिटाई का एक वीडियो मिला है, जिसे मोबाइल से बनाया गया है। इस वीडियो में मारपीट होते नजर आ रही है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।