{"_id":"5bbad98c867a55684f1c8eed","slug":"up-police-constable-slapped-by-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के सिपाही को ऑटो चालक ने मारा चांटा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के सिपाही को ऑटो चालक ने मारा चांटा, ये है पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में फाउंड्री नगर पुलिस चौकी पर शिकायत के मामले में जांच के लिए बुलाए गए एक ऑटो चालक ने सिपाही के चांटा मार दिया। वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मलपुरा निवासी वीना ने कालिंदी विहार निवासी विनीत कौशिक को अपना ऑटो बेचा था। विनीत ने ऑटो का पैसा दे दिया था। मगर, ऑटो को अपने नाम पर पंजीकृत नहीं करा रहा था। इस बारे में वीना कई बार उससे कह चुकी थी। वह तैयार नहीं था। वीना का कहना था कि अगर, ऑटो से कोई हादसा होता है तो पुलिस उसे पकड़ेगी। इसलिए एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। एत्माद्दौला थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
रविवार को विनीत को पुलिस फाउंड्री नगर चौकी पर लाई। चौकी पर सिपाही अनुज सादा कपड़ों में बैठा हुआ था। विनीत ने पुलिस से कहा कि वह किश्त पूरी होने पर अपने नाम ऑटो कराएगा। इस पर सिपाही ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने सिपाही से हाथापाई कर दी और उसके चांटा मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह काबू में किया। इसके बाद थाने ले आए। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।