{"_id":"5d5287938ebc3e6d243bd342","slug":"up-police-constable-left-his-wife-after-love-marriage-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने मंदिर में किया प्रेम विवाह, फिर पत्नी को अनुसूचित जाति का बताकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने मंदिर में किया प्रेम विवाह, फिर पत्नी को अनुसूचित जाति का बताकर छोड़ा
Tue, 13 Aug 2019 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:24 PM IST
सार
जालौन के गोहन थाने में तैनाती के दौरान सिपाही ने रचाई थी शादी
जुलाई में हाईकोर्ट में जाकर दोनों ने फिर शादी की और मंदिर में सात फेरे लिए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात आगरा निवासी सिपाही ने मंदिर में प्रेम विवाह के तीन साल बाद पत्नी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि वो अनुसूचित जाति की है। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने सोमवार को अलीगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला पूजा देवी जालौन के माधोगढ़ की रहने वाली है। उसने बताया कि आगरा के कागारौल के गांव रिठौरी निवासी अजीत सिंह तीन साल पहले जालौन के गोहन थाने में तैनात था। वहीं पूजा और अजीत मिले। फिर दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बारे में किसी को नहीं बताया।
बीते मार्च में अजीत का तबादला अलीगढ़ हो गया। वो उसे वहीं छोड़ आया और पूजा को पत्नी मानने से ही इंकार कर दिया। उसने दूसरी जगह रिश्ता भी तय कर लिया। पता चलने पर पूजा कुछ दिन पहले घरवालों के साथ आई तो जुलाई में हाईकोर्ट में जाकर दोनों ने शादी की और मंदिर में पुन फेरे लिए।
विज्ञापन
अब सिपाही अजीत सिंह यह कहकर पूजा को पत्नी मानने से इंकार कर दिया कि वो अनुसूचित जाति से है। अलीगढ़ की महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीत मिश्रा के अनुसार आरोपी सिपाही पर कार्रवाई के लिए विवेचक की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं पीड़िता का कहना है कि आरोपी सिपाही किसी अन्य युवती से शादी करना चाहता है।