फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police constable imprisoned his wife in house surprised to know reason

UP: यूपी पुलिस के सिपाही ने ये क्या कर डाला...पत्नी को इसलिए घर में किया कैद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 15 Jan 2025 06:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Jan 2025 06:29 AM IST
सार

यूपी पुलिस के सिपाही द्वारा पत्नी के साथ की जाने वाली हरकतों की मायके वालों ने शिकायत की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
UP police constable imprisoned his wife in house surprised to know reason
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी पुलिस के सिपाही के खिलाफ आगरा के थाना जगदीशपुरा में ससुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सिपाही अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। वो मायके वालों से बात न कर सके, इसलिए बंधक बनाकर पत्नी को कहीं कैद कर दिया। ससुर की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच की। आरोप सही पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


2005 में हुई थी शादी
हापुड़ की देवलोक काॅलोनी निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि पुत्री सविता की शादी वर्ष 2005 में खैर, अलीगढ़ के निवासी सतेंद्र चौधरी से की थी। सतेंद्र छह माह से आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। वह जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया में किराए पर रहता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: महिला रिश्तेदार और उसका पति...कार में चार घंटे तक जूता कारोबारी संग हुआ ऐसा खेल, सदमे में है वो...
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मोबाइल तक छीन लिया
सुखवीर सिंह ने आरोप लगाया कि सात जनवरी को सतेन्द्र ने उसने बेटी को बुरी तरह पीटा। मोबाइल छीन लिया था। बेटी ने किसी से फोन लेकर जानकारी दी थी। इसके बाद वे लोग बेटी से मिलने पहुंचे, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 



 

कैद कर ली पत्नी
जानकारी करने पर पता चला कि सतेन्द्र ने 10 जनवरी को उसने अपने अलीगढ़ के मामा वीरपाल सिंह की मदद से बेटी को कहीं ले जाकर कैद कर दिया है। आरोपी ने बेटी को कहां कैद किया है इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत की।

ये भी पढ़ें -  Agra Crime News: चाची ने किया नौ साल के भतीजे का कत्ल, करंट लगाकर ली जान...इसलिए बाथरूम में छिपा दी लाश


 

दर्ज हुआ मुकदमा
मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जगदीशपुर आनंदवीर ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में महिला अकेले घर से जाते दिखाई दी है। तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed