{"_id":"5d160ee98ebc3e3cce1c6b73","slug":"up-police-constable-died-in-road-accident-duty-at-dehat-kotwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से कासगंज के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से कासगंज के सिपाही की मौत
Sat, 29 Jun 2019 04:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची क्षेत्र के गांव धिरामई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सिपाही की तैनाती कासगंज की देहात कोतवाली में थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव फरेदा निवासी सुभाष चंद्र (35) पुत्र धनीराम कासगंज जिले में पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात थे। देर शाम को वह बाइक पर सवार होकर कासगंज से एटा जा रहे थे।
बाइक लेकर पुलिसकर्मी थाना मिरहची क्षेत्र के धिरामई के पास पहुंचा ही था। उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे सिपाही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई सतीश ने थाना मिरहची में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।