{"_id":"60c07fcc8ebc3ed2304f8dc8","slug":"up-police-constable-commits-suicide-in-police-line-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: पुलिस लाइन में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: पुलिस लाइन में सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव
Wed, 09 Jun 2021 02:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:16 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सचिन 2015 बैच का आरक्षी था। अक्सर शराब पीता था।
विज्ञापन
एटा में सिपाही ने की आत्महत्या, मौके का मुआयना करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड के पीछे एक पेड़ पर बुधवार तड़के सिपाही का शव फंदे पर लटका देख हड़कंप मच गया। सिपाही बुलंदशहर का रहने वाला था और उसकी पत्नी और ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जिला बुलंदशहर थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर करीरा निवासी सचिन कुमार (30) पुत्र ओमकार सिंह ने पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लाइन में बुधवार सुबह पुलिसकर्मी टहलने पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष बाबू,आरआई हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे गए। बुलंदशहर से पहुंचे परिजनों ने बताया कि सचिन शराब पीने का आदी हो गया था जिसकी वजह से आए दिन झगड़ा करता था। पत्नी शराब पीने से मना करती थी। ऐसे में दोनों के बीच तनाव रहने लगा था।
विज्ञापन
मंगलवार को रहा था गैरहाजिर
आरक्षी सचिन कुमार चौधरी एटा में रहते हुए भी मंगलवार को गैरहाजिर रहा था। इसकी विभागीय रपट भी अंकित की गई। इसके बाद रात में किसी समय पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पहले भी कर चुका है आत्महत्या करने का प्रयास
सचिन के परिजनों का कहना है कि तनाव में रहने के कारण पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वर्ष 2018 में शादी हुई थी और डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। पत्नी से झगड़ा होने पर करीब एक साल पहले बेटी और पत्नी पर भी हमला कर दिया था।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते तनाव में रहने की वजह से आरक्षी सचिन द्वारा आत्महत्या करना सामने आया है। वह शराब पीने का आदी हो गया था। मंगलवार को गैरहाजिर रहने पर रपट अंकित की गई।
श्री पारस अस्पताल: आखिरकार दो तीमारदारों ने तोड़ी चुप्पी, बयां किया 26 अप्रैल का दर्द, कहा- अस्पताल में नहीं थी ऑक्सीजन