{"_id":"642bbd71489581db78054ab6","slug":"up-police-constable-beaten-shopkeeper-for-three-rupees-in-mainpuri-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी पुलिस के इस सिपाही ने किया खाकी को शर्मसार, महज तीन रुपये के लिए की ऐसी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी पुलिस के इस सिपाही ने किया खाकी को शर्मसार, महज तीन रुपये के लिए की ऐसी हरकत
Tue, 04 Apr 2023 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:32 AM IST
सार
मैनपुरी के औंछा में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने दुकानदार के महज तीन रुपये के लिए पीटा। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार को पीटता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुकान पर फोटो स्टेट कराने आए सिपाही से जब दुकानदार ने तीन रुपये मांगे तो सिपाही भड़क गया। वर्दी का रौब दिखाते हुए दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार को पीटे जाने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला संज्ञान मेंं आने के बाद एसपी ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी सुमित कस्बा में फोटो स्टेट की दुकान किए हुए है। सोमवार की शाम करीब तीन बजे आरक्षी विक्रम यादव वहां पर फोटो स्टेट कराने आया। फोटो स्टेट कराने के बाद वह जाने लगा तो दुकानदार ने उस से तीन रुपये मांगे। इस पर सिपाही भड़क गया और दुकानदार की पिटाई कर दी। खुलेआम सिपाही की गुंडागर्दी दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कुछ ही देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
सिपाही को किया गया लाइन हाजिर
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रथम दृष्टयता आरक्षी को दोषी पाया गया है। उसकी इस हरकत से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। एसपी विनोद कुमार ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं विभागीय जांच सीओ कुरावली को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।ये भी पढ़ें - नर्स के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी