{"_id":"5dbc0b8c8ebc3e93a170e082","slug":"up-police-constable-arrested-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के लिए सिपाही ने रचा ऐसा ड्रामा, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी के लिए सिपाही ने रचा ऐसा ड्रामा, पहुंचा सलाखों के पीछे
Sat, 02 Nov 2019 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में दो साल पहले फर्जी दरोगा बनकर युवती को झांसा देकर शादी करने वाले सिपाही को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर भेज दिया है। वर्तमान में नोएडा में तैनात सिपाही को कोतवाली पुलिस ने सोरों गेट इलाके से गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के मामले में सिपाही की मां भी आरोपी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अलीगढ़ के कुलदीप बिहार कॉलोनी निवासी राजीव सोलंकी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वर्ष 2017 में वो कासगंज पुलिस लाइन में तैनात था। इस दौरान सहावर गेट निवासी बीटीसी छात्रा युवती से सिपाही की मुलाकात हुई। आरोप है कि सिपाही ने खुद को दरोगा बताते हुए उसे झांसे में ले लिया और 24 मार्च 2017 को शादी रचा ली।
शादी के बाद किराये के मकान में रखा
शादी के बाद वो कभी भी उसे अपने घर नहीं ले गया और किराए के मकान में रखा। वर्ष 2018 में महिला गर्भवती हो गई। इस दौरान उसे जानकारी हुई कि राजीव दरोगा नहीं बल्कि सिपाही है और शादीशुदा है। पीड़िता ने कोतवाली कासगंज में आरोपी सिपाही राजीव और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कासगंज से उसका स्थानांतरण नोएडा हो गया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी सिपाही बरेली की ओर जा रहा है। पुलिस ने सोरों गेट इलाके से आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सिपाही की मां भी आरोपी है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
विवेचक की रिपोर्ट पर चल रहा था निलंबित
आरोपी सिपाही नोएडा के फेस-3 थाने में तैनात था। मामले की विवेचना कर रहे सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर उसे नोएडा में निलंबित किया जा चुका था। वो निलंबन के बाद थाने से गैर हाजिर होकर फरार चल रहा था। कासगंज पुलिस निरंतर नोएडा पुलिस के संपर्क में भी थी।
आरोपी की मां ने कराया था युवती का गर्भपात
विवेचना के दौरान पाया गया कि शादी के बाद युवती गर्भवती हो गई थी। वर्ष 2018 में में आरोपी की मां ने धोखाधड़ी कर इलाज के बहाने उसका गर्भपात करा दिया और आरोपी और उसकी मां ने युवती को जान से मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी (सीओ सिटी) आईपी सिंह ने बताया कि युवती को झांसा देकर शादी रचाने वाला आरोपी सिपाही गिरफ्तार कर लिया है। उसकी मां भी आरोपी है। वह फरार चल रही है। मां की तलाश में दबिश दी जा रही है।