{"_id":"65d8753a3f23f7e206095431","slug":"up-police-bharti-paper-leak-students-protest-over-paper-leak-in-agra-news-in-hindi-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: सपा छात्रसभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: सपा छात्रसभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा कराने की मांग
Fri, 23 Feb 2024 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Feb 2024 04:06 PM IST
सार
UP Police Paper Leak: यूपी में 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्रसभा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांग की गई ये परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को समाजवादी छात्र सभा ने आगरा कलक्ट्रेट में जोरदार प्रर्दशन किया। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रर्दशन किया। बड़ी संख्या में छात्र नेता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का घेराव करते हुए परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराए। साथ ही सरकार वादा करे कि जितने भी लोगों के 100 प्रतिशत नंबर आएंगे, सभी को नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा फिर वो एक लाख हों या 10 लाख। क्योंकि एक अभ्यर्थी से एक परिवार के लगभग पांच लोग जुड़े होते हैं। इसीलिए 50 लाख अभ्यर्थियों से जुड़े परिवारों के ढाई करोड़ लोगों के साथ ये परीक्षा सरेआम धोखा है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
अमित प्रताप यादव ,पंकज कसाना , गौरव यादव ,ओम पंडित, विजय यादव,जितेंद्र धनगर , तेज प्रकाश, ललित जाटव, विक्की कुमार, मनीष यादव, भूपेंद्र तोमर, शोभित लवानिया,शिवम बघेल, विष्णु कटारा, सुमित रागुवंशी, सूरज कसाना , विवेक तोमर, दीक्षित, लखन कुमार , राहुल गुप्ता, राम दीक्षित ,श्याम शर्मा ,देवांश सिकरवार, जाहिद मालिक मौजूद रहे।